मुख्यमंत्री ने बाण गंगा घाट का किया लोकार्पण : संध्याकालीन आरती में हुए शामिल

by
एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट का लोकार्पण किया और हरिद्वार की तर्ज पर मंत्रोच्चारण के बीच संध्याकालीन आरती की शुरुआत की। प्रतिदिन होने वाली आरती यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बने इस घाट के निर्माण में कैप्टन शैलेश रियालच फाउंडेशन का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। फाउंडेशन ने लगभग 1.5 करोड़ रुपये व्यय किए, जबकि जिला प्रशासन कांगड़ा ने लगभग 70 लाख रुपये प्रदान किए। कैप्टन शैलेश, नगरोटा बगवां के अम्बाड़ी क्षेत्र से संबंध रखते थे। वह लगभग 25 वर्ष पूर्व शहीद हुए थे और उनकी स्मृति में इस फाउंडेशन ने घाट के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।
May be an image of temple and text that says "माता श्री बजेश्वरी देवी मन्दिर न्यास बाण गंगा घाट का उदघाटन श्री सुखविन्द्र सिंह सुकखू माननीय मुख्यमन्त्री, हिमाचल प्रदेश के कर कमर्लां द्वारा सम्पन्न हआ 2दिसम्बर, 2025 विक्रमी सम्वत् ர मार्गशीषर"
घाट परिसर में 25 फीट ऊंचे त्रिशूल की स्थापना की जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए भव्य आरती स्थल, चेंजिंग रूम, शौचालय, आकर्षक मंच, सुंदर पार्क और बेहतर प्रकाश व्यवस्था विकसित की गई है। यहां संध्याकालीन आरती के साथ-साथ योगा सत्र और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और कांगड़ा का बज्रेश्वरी मंदिर देशभर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्रद्धालु घाट पर जाकर स्नान भी करते हैं, इसलिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह घाट विकसित किया गया है, जिससे उन्हें स्नान और पूजा-अर्चना के लिए एक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार तथा कमलेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल को बीजेपी ने दी टिकट :बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

चंडीगढ़ :  बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया ।बीजेपी की इस लिस्ट में बंगाल की 4 और पंजाब की एक सीट पर उम्मीदवार के...
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई के युवाओं को नैस्ले इंण्डिया में 16 को, 22 को एनएफएल व बीबीएबी में मिली अप्रिटिंगशिप

ऊना I  लॉकडाऊन के इस समय में यहां कई लोग रोजगार से वेरोजगार हो रहे हैं वहीं सन्तोषगढ स्थित हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर नौकरियां छीनना है वोट चोरी : जयराम ठाकुर

युवाओं के सपने, प्रदेश के विकास पर ताला लगाने वाली सुक्खू सरकार वोट चोरी की मास्टर है कांग्रेस, हिमाचल में वोट चोरी कर बनाई सरकार एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर से जारी बयान में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव : चार जून को नतीजे

नई दिल्ली, 16 मार्च । चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे। मतगणना...
Translate »
error: Content is protected !!