पीएमएमवीवाई लाभार्थियों के पंजीकरण, निगरानी और रिपोर्टिंग पर हुआ मंथन

by

PMMVY एवं पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चंबा में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

जिले भर के 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण में भाग

हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे PMMVY का लाभ : कमल किशोर शर्मा

एएम नाथ। चंबा, 5 जून।  महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा के मार्गदर्शन में IPE Global Pvt. Ltd. द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय करियां में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाना था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों से बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), वृत्त पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर), खंड समन्वयक पोषण अभियान तथा अन्य अधिकारियों सहित लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त IPE Global के प्रतिनिधि डॉ. गौरव सेठी तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधि भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का संचालन IPE Global Pvt. Ltd. के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस दौरान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने भी प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में पोषण अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के पंजीकरण, निगरानी, सत्यापन, डेटा प्रबंधन एवं रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता से संबंधित दिशा-निर्देश भी साझा किए गए। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं से अवगत कराया तथा लाभार्थियों तक समयबद्ध सेवाएं पहुंचाने पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र महिला को किसी भी कारणवश योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है, तो IPE Global के सहयोग से ऐसे मामलों का समाधान कर लाभ उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य जिले की प्रत्येक पात्र गर्भवती एवं धात्री महिला को समय पर योजना का लाभ प्रदान करना है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एम्बुलेंस मार्ग की रखी आधारशिला…सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा होती है और प्रत्येक ग्राम पंचायत तक बेहतर सड़क नेटवर्क पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ पर घमासान, मानसून सत्र के पहले दिन 12 मिनट में सदन स्थगित

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत शुक्रवार को ही राजनीतिक हंगामे के साथ हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने पंजावर में किया मियां हीरा सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास : मियां हीरा सिंह ने जलाई सहकारिता आंदोलन की अलख -उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना में सहकारी क्षेत्र से संचालित स्वां वूमेन फेडरेशन से जुडी हैं 14 हज़ार महिलाएं उप मुख्यमंत्री ने लगभग 21 करोड़ रूपये के किए शिलान्यास व लोकार्पण ऊना, 9 फरवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा, नागरिक स्वयं भर सकेंगे जानकारी : दीपशिखा शर्मा

जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ ।  मंडी, 9 मार्च।   जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के...
Translate »
error: Content is protected !!