पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले जालंधर में बम धमाके की धमकी… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by

जालंधर :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले जालंधर में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। शहर के चार प्रमुख स्कूलों को बम धमाके से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिली है।

मेल में दावा किया गया है कि मोदी के आने से पहले स्कूलों को निशाना बनाया जाएगा। धमकी मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं। संबंधित स्कूल परिसरों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस साइबर सेल ई-मेल की जांच और सोर्स ट्रेस करने में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि आज गुरु रविदास महाराज की जयंती के चलते जालंधर के कई स्कूलों में पहले से ही अवकाश घोषित है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। मेल में लिखा गया है, आज बम धमाका 3-4 स्कूलों में। डेरा बल्लां खबरदार! गुरु रामदास जी के प्रति पूरा सम्मान है, लेकिन मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में शेरे पंजाब फुटबॉल क्लब शामपुरा ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को हराया

गढ़शंकर।  पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग की हत्या, 8000 रुपए के लिए : फर्श पर पड़ा था हाथ-मुंह बंधा हुआ शव, अमृतसर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

अमृतसर :   गोपाल मंदिर के पास महज 8 हजार रुपए लूटने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मृतक घर में अकेला रहता...
article-image
पंजाब

पंजाब शिक्षा क्रांति – शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब सरकार शिक्षा ढांचे को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध : जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने चार सरकारी स्कूलों में 16.31 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम का मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध – जगत सिंह नेगी

एच.पी.एम.सी. संयंत्र परवाणू व सेब मण्डी सोलन का किया निरीक्षण एएम नाथ।  सोलन  : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों को उनके उत्पादों के सही...
Translate »
error: Content is protected !!