पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत – डीसी

by
ऊना 14 फरवरी – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत किए जा चुके हैं जिन्हें निकट भविष्य में 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की खरीद के लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ अनुदानित ब्याज दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला ऊना की 237 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने योजना से संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करवा लिया है तथा शेष 8 ग्राम पंचायत के प्रधानों का पंजीकरण भी शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
उपायुक्त ऊना ने बताया कि योजना के तहत विभिन्न 18 व्यवसायों से संबंधित व्यक्तियों का नजदीकी लोक मित्र केंद्र अथवा सीएससी के माध्यम से योजना के पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है जिसके पश्चात संबंधित पंचायत प्रधान तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी स्तर पर सत्यापित करने के पश्चात जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित व्यवसाय के विषय में व्यक्ति को 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा इस दौरान उन्हें रोजाना 500 रुपए की दर से भता भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत इन कारीगरों को व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीन, औजार अथवा उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा संबंधित व्यवसाय के विस्तारीकरण के लिए प्रत्येक कारीगर को सरकार द्वारा 18 महीने के अंतराल में क्रमशः 1 लाख 2 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया जाएगा जिस पर सामान्य ब्याज दरों में आठ प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
उपायुक्त ऊना ने कहा कि पीएम विश्वकर्म योजना में पंजीकरण के लिए शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है तथा कारीगरों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि कारीगरों के पंजीकरण के दौरान लोक मित्र केंद्रों अथवा सीएससी संचालकों द्वारा संबंधित व्यक्ति से यदि शुल्क वसूलने के बारे में कोई शिकायत आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि पीएम विश्वकर्म योजना के विषय में पात्र व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रबंधक अखिल तथा पीएम विश्वकर्मा योजना की जिला स्तरीय समिति के सदस्य ओम प्रकाश, श्याम मन्हास तथा जयदेव सिंह खट्टा भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को तथ्यों का ज्ञान नहीं, मोदी सरकार ने हर संकट में देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की : त्रिलोक कपूर

एएम नाथ । शिमला  : भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस नेता एवं मंत्री विक्रमादित्य सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को समयबद्ध राहत प्रदान कर रही प्रदेश सरकार – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं यह सुनिश्चित बना रहे हैं कि इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में पशुओं के गायनी, मेडिसन, हड्डियों व पेट से संबंधित रोगों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

आंचलिक पशु अस्पताल में हो रहे बड़े-बड़े ऑपरेशन, एक वर्ष में 2382 किसान लाभान्वित ऊना : जिला ऊना के बरनोह में आरंभ हुआ आंचलिक पशु अस्पताल किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा बनकर उभरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नादौन की रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) लेकर किया टॉप : कांगड़ा की कृतिका शर्मा 698 अंक लेकर प्राप्त किया दूसरा नंबर

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आज 10वीं कक्षा के घोषित रिजल्ट में प्रदेश में हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल नादौन की छात्रा रिधिमा शर्मा ने 700 में से...
Translate »
error: Content is protected !!