पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में 521 आवेदनों का अनुमोदन : पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को संरक्षित करने के लिए शुरू की गई है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

by
मंडी, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में मंडी जिले में 521 आवेदनों का अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी ने अनुमोदन के उपरांत इन्हें स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति को भेजा है। यह जानकारी उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की प्रथम बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों में से 521 मामलों में ग्राम स्तरीय समितियों के माध्यम से सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त हुई है। बैठक में इन पर चर्चा के बाद अनुमोदन के साथ अब उन्हें राज्य स्तरीय समिति को भेजा गया है।
उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत जिले के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को संरक्षित करने में मदद करने करने के उद्देश्य से प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके योजना से जुड़कर कारीगर अपने व्यवसाय का विस्तार, उपकरणों में निवेश और अपनी कारीगरी को बढ़ा सकेंगे।
योजना में शामिल हैं 18 व्यवसाय
योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। इनमें पत्थर तोड़ने और तराशने का काम, लोहार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, धोबी, दर्जी, नाई आदि व्यवसाय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में कारीगरों को आईडी कार्ड के जरिए पहचान दिलाई जाएगी। साथ ही उन्हें 5 प्रतिशत के रियायती ब्याज दर के साथ एक लाख (पहली किस्त) और 2 लाख (दूसरी किस्त) तक के ऋण की सहायता दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर करें आवेदन
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ओपी जरयाल ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर्ता को पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर आवेदन करना होगा। लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सर्टीफिकेट तथा पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा रियायती दर पर ऋण के साथ, कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन व डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन तथा मार्केटिंग में सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ओपी जरयाल के अलावा योजना के क्षेत्र विशेषज्ञ करसोग के पूर्व विधायक हीरा लाल, कपूर चंद और महेंद्र सैणी, लीड बैंक मैनेजर पीएनबी एसके धीमान, जिला उद्योग केन्द्र मंडी के प्रबंधक संतोष जम्वाल उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 बर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान : पुलिस को मिला सुसाइड नोट

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सोलन के एक क्षेत्रीय अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि एक छात्रा को फंदा लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाबदेही से घबरा रही सरकार, छोटा किया सत्र – सरकार ने पिछले दो सालों में जो किया उसका विपक्ष से सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही सरकार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। धर्मशाला  : शीतकालीन सत्र में प्रदेश के व्यापक मुद्दों को लेकर कहने और करने को बहुत कुछ है। इसके बावजूद शीतकालीन सत्र को महज 4 दिन का कर दिया गया है। इसमें शनिवार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पानी से जुड़े कानूनों को जोड़कर बनेगा अंब्रेला एक्ट: मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पानी से जुड़े सभी कानूनों को जोड़कर एक अंब्रेला एक्ट बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय और ओम लॉजिस्टिक्स समूह के बीच समझौता

बीबीएन, 2 फरवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने ओम इंस्टिट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह संस्थान ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड...
Translate »
error: Content is protected !!