पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व वित्तीय लाभ – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by
ऊना, 21 दिसम्बर – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की खरीद के लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ अनुदानित ब्याज दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि योजना के आरंभ में जिला की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को योजना से संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 158 ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा स्वयं को पंजीकृत करवा लिया गया है जबकि 87 ग्राम पंचायत प्रधानों द्वारा इस योजना से संबंधित पोर्टल पर अभी तक स्वयं को पंजीकृत करवाना शेष है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला के शेष रहते पंचायत प्रधानों का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में गांव वासियों को पीएम विश्वकर्म योजना के संबंध में जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की सहायक संस्था आईईडीएस के सहायक निदेशक एके गौतम ने बताया कि 15 अगस्त 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की घोषणा की जिसके उपरांत 16 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर इसे आरंभ किया गया। योजना के तहत विभिन्न 18 व्यवसायों से संबंधित व्यक्तियों का नजदीकी लोक मित्र केंद्र अथवा सीएससी के माध्यम से योजना के पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण होगा जिसे संबंधित पंचायत प्रधान सहित विभिन्न स्तरों पर सत्यापित किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित व्यवसाय के विषय में व्यक्ति को 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उन्हें रोजाना 500 रुपए की दर से भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत इन कारीगरों को व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीन, औजार अथवा उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा संबंधित व्यवसाय के विस्तारीकरण के लिए प्रत्येक कारीगर को सरकार द्वारा 18 महीने के अंतराल में क्रमशः 1 से 2 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा जिस पर सामान्य ब्याज दरों में पांच प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
पंजीकरण के लिए कारीगरों को नहीं देना होगा शुल्क – महेंद्र पाल गुर्जर
पीएम विश्वकर्म योजना में पंजीकरण के लिए शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है तथा कारीगरों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि कारीगरों के पंजीकरण के दौरान लोक मित्र केंद्रों अथवा सीएससी संचालकों द्वारा संबंधित व्यक्ति से यदि शुल्क वसूलने के बारे में कोई शिकायत आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि पीएम विश्वकर्म योजना के विषय में आम जन को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 खिताब जीतने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रचना को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। बिलासपुर, 6 जनवरी :  प्रदेश के नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस : हरियाणा विधानसभा चुनाव

चंडीगढ़, 3 नवंबर :   हरियाणा के विधानसभा चुनावों में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।  कुछ रोज पूर्व ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर चौकी को थाना बनाने पर सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार

ऊना, 2 दिसंबरः ऊना विस क्षेत्र के तहत मैहतपुर चौकी को स्तरोन्नत कर पुलिस थाना बनाने पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सी बी...
Translate »
error: Content is protected !!