पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का DC मुकेश रेपसवाल ने किया निरीक्षण

by
विद्यार्थियों के साथ संवाद कर जानी उनकी समस्याएं
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का दौरा कर विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का सामान्य निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और विद्यालय के प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछने के साथ-साथ उनकी नोटबुक भी चेक की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में प्रस्तुत की गई विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन भी किया।  उपायुक्त ने स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और विद्यालय में आ रही समस्याओं को भी सुना।
इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के एक पुराने जर्जर हो चुके भवन का मौके पर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इस कार्य पर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बनाए गए दोपहर के भोजन की जांच की और विद्यार्थियों के भोजन में इस्तेमाल किया जा रहे राशन का भी निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल हर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जिला के उन स्कूलों का दौरा करते हैं जहां स्कूल प्रबंधन के द्वारा अपने स्तर पर बच्चों की शिक्षा को लेकर कुछ विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।
इस दौरान उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह ने उपायुक्त को विद्यालय के बारे में बताया कि पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला में वर्तमान समय में 117 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिसमें से 89 विद्यार्थी प्राइमरी और 28 प्री प्राइमरी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
इस अवसर पर ओएसडी उमाकांत आनंद, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैध के अलावा विद्यालय के अध्यापक गण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्राप्त हुई वन स्वीकृति : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए वन स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इससे कुल्लू घाटी की सुरम्य वादियों के प्रवेश द्वार के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं : लेकिन उस जंग को नहीं जो इस अभियान को आगे बढ़ा रही थी – कमला हैरिस

नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस हार स्वीकार कर चुकी हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंपने की बात कही है। मंगलवार को संपन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेला संतोषगढ़ में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान

रोहित जसवाल। ऊना, 21 जनवरी. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनकी शिक्षाएं...
Translate »
error: Content is protected !!