पीजी के लिए बाईलॉज बनाएगी नगर परिषद : अमरजीत सिंह

by

सुरक्षा मानकों और सभी नियमों की अनुपालना के लिए डीसी ने दिए निर्देश
एएम नाथ। हमीरपुर 28 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों तथा सुजानपुर में संचालित की जा रही पेइंग गेस्ट सुविधाओं (पीजी) और अन्य निजी हॉस्टलों में सभी सुरक्षा मानकों एवं नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिला के प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद हमीरपुर और सुजानपुर, टीसीपी विभाग, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन विभाग, राज्य कर एवं आबकारी और विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर शहर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के हब के रूप में जाना जाता है और स्थानीय नगर परिषद के अनुसार यहां अभी 33 पीजी संचालित किए जा रहे हैं, जोकि प्रदेश भर के बच्चों को रहने एवं खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा और उन्हें पढ़ाई का बेहतर माहौल प्रदान करने तथा पीजी के संचालन पर नजर रखने के लिए समग्र नियमों-उपनियमों की आवश्यकता है।
उपायुक्त ने स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टीसीपी विभाग, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा पीजी संचालकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद अतिशीघ्र विस्तृत बाईलॉज तैयार करें, ताकि इन्हें सभी पीजी पर लागू करके बच्चों के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कहा कि पीजी के पंजीकरण के लिए एक प्रक्रिया निर्धारित की जानी चाहिए तथा इसमें पुलिस, अग्निशमन, नगर परिषद, टीसीपी, खाद्य सुरक्षा और अन्य सभी संबंधित विभागों को शामिल किया जाना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि पीजी के पंजीकरण एवं संचालन के संबंध में बाईलॉज बनाकर जिला हमीरपुर एक नई शुरुआत कर सकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी मेहनत करें और ऐसे समग्र एवं व्यापक बाईलॉज तैयार करें, जिसमें बच्चों की सुरक्षा, आवश्यक सुविधाएं और पढ़ाई के लिए बेहतरीन माहौल के सभी पहलू शामिल हों।
बैठक में एडीएम राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, डीएसपी, नगर परिषद, टीसीपी और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा परिसर में गूँजा विपक्ष का हल्लाबोल : एंट्री टैक्स और सेस वृद्धि के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने मंगलवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में भारी वृद्धि और पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने के निर्णय के विरोध में विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के 6 बागी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सुरक्षित रखा फैसला

एएम नाथ शिमला : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 6 बागी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत सरकार और बागी विधायको के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई : बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का किया उदघाटन

ऊना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्यादा से ज्यादा किसानों को साथ जोड़ें दुग्ध समितियां

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त। ऊना जिले में डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने के प्रयासों की कड़ी में पशु पालन विभाग ने शनिवार को दिलवां में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में...
Translate »
error: Content is protected !!