पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए पहला मतदान  पूर्वाभ्यास संपन्न : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by
एएम नाथ। चंबा 24 अप्रैल :   लोकसभा निर्वाचन-2024  के सफल संचालन के दृष्टिगत उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत   पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए पहला मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान सरोल के सभागार में आयोजित किया गया।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पुरुष, महिला व दिव्यांग पीठासीन अधिकारियों सहित लगभग साढ़े पांच सौ के करीब पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न दिशा-निर्देशों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली चुनावी प्रक्रियायों बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  पूर्वाभ्यास  कार्यक्रम में में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान भी उपस्थित रहे।
एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन  अधिकारी चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 03-चम्बा विधानसभा क्षेत्र के तहत 122 मतदान केंद्र होंगें। जिनमें से 2 आदर्श मतदान केंद्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे।  इसी तरह एक आदर्श  मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित किया जाएगा  जबकि युवा अधिकारियों द्वारा  एक आदर्श मतदान केंद्र संचालित होगा । उन्होंने मतदान प्रक्रिया से संबंधित  महत्वपूर्ण  जानकारी भी सांझा की।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में डॉ. केहर सिंह ने ईवीएम व वीवी पैट की प्रक्रिया सम्बंधित विस्तृत जानकारी  सहित  हैंडस ऑन प्रशिक्षण भी दिया ।
पूर्वाभ्यास में डमी मतदान केंद्र स्थापित कर  मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से  सभी पीठासीन अधिकारियों को अवगत करवाया गया।
प्रोफेसर अविनाश ने मास्टर ट्रेनर के रूप में सभी उपस्थित पीठासीन अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना, चुनाव सामग्री प्राप्त करना, चुनाव सामग्री जमा करवाना, ईवीएम व वीवी पेट को जोड़ना, ईवीएम को सुचारू रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमतापूर्वक निवारण करने को लेकर अवगत करवाया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नर तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू : चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर गोपालपुर भेजा गया नर तेंदुआ

चंबा, 2 जुलाई :वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुआ को रेस्क्यू कर गोपालपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलवायु परिवर्तन के समाधान को वन संपदा का संवर्धन महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

76 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव में कुलदीप सिंह पठानिया ने रोपा बेलपत्र का पौधा चंबा वन वृत्त के तहत 526 हेक्टेयर भूमि में होगा पौधारोपण विभिन्न प्रजातियों के चार लाख पचास हजार पौधे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य महिला आयोग ने लगाई विशेष अदालत : महिला उत्पीड़न मामलों पर हुई सुनवाई

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 फरवरी: हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय ऊना में जिला स्तर पर पहली विशेष अदालत का आयोजन कर महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे : मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं… कहा- केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’

नई दिल्ली, 17 जनवरी :  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देर रात इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मिलने के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का...
Translate »
error: Content is protected !!