निरंकारी एकता दिवस में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने किया रक्तदान : लोकसभा  चुनाव में  मतदान करके  लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को निभाने का किया आग्रह 

by
एएम नाथ। चंबा ,24 अप्रैल :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में  संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्था के मानव एकता दिवस के अवसर पर आज मुगला में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल व उनकी  धर्मपत्नी प्रियंका रेपसवाल सहित  दूर-दराज के क्षेत्रों से आए मिशन के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।   मुकेश रेपसवाल ने अपने संबोधन में संस्था के अनुयायियों को सामाजिक सेवा से संबंधित कार्यों की शुभकामनाएं देते हुए  आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान  मतदान करके भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में  अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों के निर्वहन का आह्वान भी किया।
उन्होंने  लोगों से  आग्रह करते हुए कहा कि वे  लोकतंत्र  के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग  लेकर अपनी भूमिका तथा  भागीदारी  पर गर्व  अवश्य अनुभव करें।  इस मौके पर  संस्था के अनुयायियों ने मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान के साथ लोकतंत्र की मजबूती में अपने योगदान देने की भी प्रतिबद्धता  व्यक्त की।   इससे पहले संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्थानीय प्रतिनिधियों ने उपायुक्त का यहां पधारने  पर स्वागत किया।  इस अवसर पर संस्था  के  काफी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी पर्व पर श्रीनगर में नगर कीर्तन में शामिल हुए केजरीवाल-उमर अब्दुल्ला और भगवंत मान

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से श्रीनगर में आयोजित नगर कीर्तन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता प्राप्ति का कोई शॉर्टकट या विकल्प नहीं : किशन बुशहरी

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोट ने मनाया विदाई समारोह नरेंद्र भारती। मंडी : राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोट तहसील बल्ह, ज़िला मण्डी की +2 कक्षा का विदाई समारोह मनाया गया। जिसमें कक्षा जमा दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दर्जे की घोषणा

रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 5 जून. ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री नरसिंह मंदिर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक अधिकारी केवल ऋणदाता नहीं, बल्कि ऋण आवेदकों के मार्गदर्शक भी बनें – अनुपम कश्यप

हर 60 दिन में होगी बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!