पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : विद्या नेगी

by
धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत आयोजित, 28 में से 15 मामलों की सुनवाई
एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आज बुधवार को मण्डलीय आयुक्त कार्यालय धर्मशाला में जिला स्तर पर विशेष अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद एवं घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई।
महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी, सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर तथा रीना दरोच ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि मामलों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने बताया कि कुल सूचीबद्ध 28 मामलों में से 15 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 12 मामलों का निपटारा कर दिया गया, जबकि 3 मामले प्रक्रिया में हैं, जिनमें याचिकाकर्ता एवं प्रतिवादी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आयोग शीघ्र ही दूसरी विशेष अदालत का आयोजन करेगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पीड़ित महिलाओं को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आयोग से निःसंकोच संपर्क करना चाहिए।
इस अवसर पर हिमाचल महिला आयोग कार्यालय शिमला से सदस्या सचिव बुशरा अंसारी, लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, महिला थाना धर्मशाला से सब-इंस्पेक्टर रजनी, हैड कांस्टेबल आशा तथा महिला आयोग के निजी सचिव दिलीप सिंह व राधिका सूद उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका आश्रम में डेढ़ साल की बच्ची की मौत

एएम नाथ। शिमला  : राजधानी के टूटीकंडी स्थित बालिका आश्रम के शिशु गृह में एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची का एक साल से अस्पताल में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में वकील ने की बाप-बेटे की गोली मारकर की हत्या – दोनों पक्षों में चल रहा था जमीनी विवाद

रोहित जसवाल। ऊना : थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदसाली में एक दिल दहला देने वाली घटना में जमीनी विवाद के चलते एक वकील ने गांव की पंचायत के प्रधान के पति और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कचरा प्रबंधन में उचित कार्य न करने पर संबंधित नगर परिषद/पंचायत के विरूद्ध होगी कार्यवाही : DC आदित्य नेगी

शिमला 22 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिला में कचरा प्रबंधन के अंतर्गत नगर निगम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की ललिता व प्रश्नोत्तरी में तृतीय वर्ष की दीक्षा रही अव्वल

सलूणी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया...
Translate »
error: Content is protected !!