विडियो काॅल पर ग्रामीणों ने सीएम से लगाई थी फरियाद, मिला नया फुटब्रिज : भनाला एवं बोडुसरना पंचायतों के बाशिंदों ने सीएम को कहा थैंक्स

by
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया नवनिर्मित ब्रिज का निरीक्षण
बरसात में बहा था फुटब्रिज, भनाला तथा बोडुसरना पंचायतों का टूटा था संपर्क
एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी। शाहपुर विस क्षेत्र के भनाला तथा बोडुसरना पंचायतों को आपस में जोड़ने वाला नया फुटब्रिज मिलने से सफर फिर से आसान हो गया है । ग्रामीणों ने नया फुटब्रिज निर्मित होने पर सीएम का थैंक्स भी किया है। बुधवार को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दस लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित फुटब्रिज का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के “व्यवस्था परिवर्तन” के संकल्प को साकार करते हुए मात्र दस लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य तीन माह की अवधि में पूर्ण किया गया है, जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भनाला तथा बोडुसरना को जोड़ने वाला फुट ब्रिज भारी बरसात के चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था उन्होंने कहा कि धड़मोथा गांव सहित लगभग 200 नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि लोगों की इस समस्या को लेकर एक ही फोन कॉल पर मुख्यमंत्री द्वारा 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद भी किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जन समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्प है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने तमाम आर्थिक चुनौतियों के बाबजूद आम जनमानस को सुविधाएं देने के लिए जनहितैषी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्तमान सरकार ने विकास के लिए करोड़ों के विकास कार्यों की सौगत दी है तथा अब शाहपुर विस क्षेत्र के नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिप लाइन के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। आज नवनिर्मित फुटब्रिज के निरीक्षण अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भनाला पंचायत के पूर्व प्रधान रविंद्र राणा ने भी मुख्यमंत्री एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी 3.0 में पहला फ़ैसला किसानों के खाते में बीस हज़ार करोड़ सीधे ट्रांसफ़र : जयराम ठाकुर

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था गर्त में, सरकार ने लोगों का जीवन भगवान भरोसे छोड़ा,  क़र्ज़ लेने का सिलसिला लगातार जारी, सुक्खू सरकार ने फिर लिया 1200 करोड़ का क़र्ज़ एएम नाथ। शिमला :  नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी पट्टा कल महलोग में लगाएगा 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

पट्टा मेहलोग 09 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा 28वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएं – उपमुख्यमंत्री

ऊना, 21 जुलाई – विभागीय अधिकारी प्रदेश सरकार द्वारा जनहित मे चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं तथा इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को समान अवसर देने से विकसित होता है समाज : राय

कस्तूरबा गाँधी छात्रावास करियां में मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता व मासिक धर्म पर जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि ओर से शुक्रवार को कस्तूरबा...
Translate »
error: Content is protected !!