पीयूएसएसजीआरसी कराटेका आदित्य बख्शी ने जीते पदक

by

 

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही आदित्य ने उत्तर व पूर्व जून इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता है। पदक जीत कर लौटने पर पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के निदेशक प्रोफेसर डॉ. एचएस बैंस तथा यूआईएलएस के कोऑर्डिनेटर डॉ ब्रजेश शर्मा ने आदित्य को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि संस्थान के इस विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा से पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शायद यह पहला अफसर है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के इस क्षेत्रीय केंद्र के किसी विद्यार्थी ने इस स्तर पर पदक जीते हैं। उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए आदित्य को बधाई दी और उसे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हुए अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।आदित्य ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान के निदेशक डॉ. बैंस, कोऑर्डिनेटर डा. ब्रजेश, स्पोर्ट्स इंचार्ज सहायक प्रोफेसर सविता ग्रोवर और सहायक प्रोफेसर हरकमल प्रीत सिंह को देते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन के लिए उनका धन्यवाद किया। इसके साथ ही आदित्य ने अपनी इस सफलता हेतु अपने कोच अंतर्राष्ट्रीय कराटे रेफरी व जज ए सेंसई जगमोहन की ओर से प्रदान की गई उत्कृष्ट कोचिंग के लिए तथा पंजाब कराटे एसोसिएशन के सचिव सेंसई राजेश जोशी का आभार जताते हुए कहा कि उनके कुशल दिशा निर्देशन के कारण ही यह संभव हो पाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ाई कीमत सरकार तुरंत वापिस ले : मट्टु

गढ़शंकर। जनवादी स्त्री सभा दुआरा गढ़ी मटटों में मोदी सरकार द्वारा 50 रुपये गैस सिलेंडर बढ़ाए किये जाने के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका । जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक उपाध्यक्ष बीबी...
article-image
पंजाब

नशे का टीका लगाकर शव किया था खुर्द बुर्द : तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

गढ़शंकर – दोस्त को नशे का टीका लगाने के बाद मौत जाने पर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले बाबा गिरफ्तार

लुधियाना : लुधियाना पुलिस ने एक बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए पर रहती महिला और उसके बच्चों पर बुरी नजर रखता था। थाना डिवीजन नंबर...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित : महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट …खैरा ने अपने बयान पर सफाई दी, कोई गलत बात नहीं कही, अपने बयान पर कायम हूं

चंडीगढ़, 10 मार्च । पंजाब विधानसभा में मंगलवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की एक पोस्ट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।...
Translate »
error: Content is protected !!