महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक से टांडा चौक तक की गई सफाई अभियान की शुरुआतः कमिश्नर नगर निगम

by

होशियारपुर, 10 अप्रैलः कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के अंतर्गत आते मुख्य चौकों व सैंटर वर्ज(डिवाइडरों) की मुकम्मल सफाई की शुरुआत की गई है। नगर निगम होशियारपुर की बागवानी शाखा की ओर से आस-पास लगी घास-बूटी को साफ किया गया व सड़क के आस-पास जमा हुई मिट्टी को इकट्ठा करने के बाद साफ किया गया। इसी कड़ी में महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया चौंक से साथ लगते बस शैल्टर की सफाई करवाई गई व सड़क से साथ लगते नाले के साथ पड़ी मिट्टी को साफ करवाया गया, जिससे बरसात के मौसम में नाले की निकासी सही ढंग से हो सके।

      कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक के सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित संस्था से बातचीत की जाएगी, जिससे शहर में आने वाले राहगीरों को चौंक की सुंदरता दिखाई दे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस कड़ी में शहर के अन्य मुख्य चौकों व एंट्री गेटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण जारी रहेगा। इस मौके पर निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह, जूनियर इंजीनियर पवन कुमार, सैनेटरी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, जनक राज, राजेश कुमार, सहायक मैनेजर गौरव शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवा खेल भलाई बोर्ड में की गई कोचों की नियुकित – वालिया

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल‌ भलाई बोर्ड की ओर से फाइटर स्पोर्ट्स जोन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा खेल भलाई बोर्ड में सुखदीप सिंह बाजवा, अवधेश कुमार और सूरज कुमार...
article-image
पंजाब

ओमीक्रोन से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें : अपनीत रियात

होशियारपुर: 31 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती अपनीत रियात आईएएस ने जिला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2022 जिले के सभी निवासियों के लिए खुशी और उल्लास...
article-image
पंजाब

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा डीएवी कॉलेज में स्वच्छता विषय पर सेमिनार

गढ़शंकर :6 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में स्वच्छ भारत की मुहिम के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक गढ़शंकर के शाखा प्रबंधक श्रीमती हरविंदर कौर तथा श्री मंजीत सिंह द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

केजीएमयू मामला: रेजिडेंट डॉक्टर के संपर्क में आईं 20 से अधिक युवतियां, एसटीएफ खंगाल रही पुराना रिकॉर्ड

केजीएमयू मामला: आगरा से लखनऊ तक 20 से अधिक युवतियों से संपर्क की जांच गिरफ्तार रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन के पुराने ठिकानों और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही एसटीएफ; कई युवतियों से संपर्क कर बयान दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!