श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पवन दीवान हुए नतमस्तक : हमें सत्य और धर्म का मार्ग कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए: दीवान

by

लुधियाना, 5 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पवित्र त्यौहार भारत सहित पूरी दुनिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ बनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने भी विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी के अलग-अलग मंदिरों में आयोजित भव्य कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां मंदिर कमेटियों की ओर से उन्हें सम्मान चिह्न भी भेंट किए गए।

इस दौरान उन्हेंसाथियों सहित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, जे ब्लॉक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, श्री शिव दुर्गा मंदिर, जोशी नगर, हैबोवाल, श्री मां दुर्गा माता मंदिर, नजदीक जगराओं पुल, श्री सनातन धर्म मंदिर, न्यू मॉडल टाउन सहित अलग – अलग मंदिरों में आयोजित भव्य कार्यक्रमों नतमस्तक होने के साथ-साथ जवाहर नगर क्षेत्र में लंगर वितरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रमों में संबोधित करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पवित्र त्यौहार हम सबको प्रेम, सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भगवत गीता के माध्यम से हमें कर्म का संदेश दिया। हमें अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते रहना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। श्री कृष्ण जी का जीवन हमेशा कहता है कि चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों ना हो, हमें सत्य और धर्म का साथ कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए।

दीवान को मंदिर प्रबंधकों की ओर से सम्मान चिन्ह भी भेंट किए गए। जहां कृष्ण लाल गुप्ता, वरिंदर मित्तल, संजय महेंद्रू, बलबीर गुप्ता अश्विनी जैन, सुभाष दुग्गल, अनिल बस्सी, रोहित शर्मा, मनीष गुप्ता, इंद्रजीत कपूर, वरुण शर्मा, डॉ राजेश अरोड़ा, नरेंद्र गुप्ता, सुनील कपूर मेंबर पीपीएससी, कुलबीर नीटा, दिनेश शर्मा, कुलभूषण शर्मा, कपिल भगत, अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अकाली नेता बीबी जोश के बेटे के उड़े होश….दुकानदार पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज..एसएचओ बलविदर सिंह जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर

  होशियारपुर : सिटी पुलिस ने रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके परिवार को पीटने के आरोप में शामचौरासी की पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी महिदर कौर जोश के...
article-image
पंजाब

1 आरोपी को लगी गोली, 2 गिरफ्तार : आतंकी लखबीर के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़

 तरनतारन : कनाडा में बैठकर पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम दिला रहे लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों व पुलिस के बीच शुक्रवार देर रात को मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गांव भुल्लर की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल- डीजल नहीं मिलेगा अगर नहीं पहना हेलमेट और नहीं लगाई उपयुक्त नंबर प्लेट : ऊना जिले में डीसी जतिन लाल ने जन सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए आदेश

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी। ऊना जिले में हेलमेट और उपयुक्त नंबर प्लेट के बिना पेट्रोल पंपों पर गैस-पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ममता कुलकर्णी ने लिया सन्यास : अब महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरी के नाम से जाएगा जाना

पिंडदान और महामंडलेश्वर के बाद ममता कुलकर्णी का पहला बयान, बोलीं- ‘मैंने कुछ नहीं किया सब महादेव’ संगम तट : ममता कुलकर्णी ने सन्यास ले लिया है। संगम के तट पर उन्होंने पिंड दान...
Translate »
error: Content is protected !!