उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने श्री ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा अर्चना : राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री  उपमुख्यमंत्री ने ज्वालाजी मंदिर में नवाया शीश

by
राकेश शर्मा । ज्वालामुखी : राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है।  जिससे भक्तों को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को  श्री ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत दी। इस दौरान उनकी बेटी डा आस्था अग्निहोत्री भी साथ मौजूद रहीं।
   उन्होेंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोहों के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्वालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के अनुभवों को और सुखद बनाने के लिए सरकार प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी कार्य कर रही है। श्रद्वालुओं को मंदिरों में विश्राम के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थान पर्यटन का केंद्र बिंदु है तथा इसी दृष्टि से मंदिरों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि तीर्थाटन के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।
 उन्होंने कहा कि ज्वाला जी मंदिर हिमाचल का एक प्रमुख शक्तिपीठ है तथा इसे सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कला तथा लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सरकार कारगर कदम उठा रही है इस बाबत हिमाचल की विभिन्न कलाओं को देश भर में पहचान दिलाने के लिए सार्थक पहल की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब-हरियाणा में फसलें तबाह : चंडीगढ़ में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

चंडीगढ़ ,: उत्तर भारत में मौसम ने अचानक से करवट ली है. अप्रैल के महीने में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि लगातार हो रही है. इसका असर ये हुआ है कि ट्राइसिटी...
article-image
पंजाब

कोटफातुही अड्डे पर शार्ट सर्किट होने के कारण फल बिक्रेता की दुकान जलकर खाक हुई

माहिलपुर – रविवार की रात कोटफातुही अड्डे पर फल विक्रेता कूदन सिंह सिधू की दुकान अचानक धू धू कर जलने लगी। नहर पर पुलिस नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को जबतक समझ आता आग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विकासात्मक परियोजनाओं व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उन...
article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय गुरपाल नागरा तथा अजीत गिल का सम्मान…..ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी ने

गढ़शंकार।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खेलों के क्षेत्र में योगदान डालने वाले टूर्नामेंट कमेटी के सहयोगी समाजसेवी गुरपाल सिंह नागरा कनाडा तथा अजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!