पी.एम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम शिमला गेयटी थिएटर में 17 सितंबर को होगा आयोजित : ईरा प्रभात

by

शिमला 15 सितंबर – नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग भारत सरकार, एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उघम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2023 को शिमला गेयटी थिएटर में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य पर पी.एम विश्वकर्मा सेंट्रल सेक्टर स्कीम का शुभारंभ पर किया जाएगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर जी शिरकत करेंगे जिसके संबंधित आज नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश, युवा मामले विभाग भारत सरकार की राज्य निदेशक ईरा प्रभात द्वारा प्रेस कांफ्रेंस को आज संबोधित किया गया।
अपने संबोधन में राज्य निदेशक ने पी.एम विश्वकर्मा स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितंबर 2023 को द्वारका, नई दिल्ली से विश्वकर्मा सेंट्रल सेक्टर स्कीम का शुभारंभ किया जाएगा तथा उसी दिन योजना के संभावित लाभार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए देश भर में 70 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस योजना के द्वारा कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता प्रदान किया जाएगा। यह योजना पूरे भारत में ग्रामीण और शहरी कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करेगी। पी.एम विश्वकर्मा के तहत पहली बार में अठारह पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पी.एम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य गुरु शिष्य परंपरा एवं अपने हाथों व औजारो से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा परिवार आधारित पारंपरिक कौशल के अभ्यास को मजबूत करना है। इनसे नेहरू युवा केंद्र युवा मामले विभाग भारत सरकार अपने युवा स्वयंसेवियो, युवा मंडलो द्वारा जागरूकता का आयोजन करेगा 17 सितंबर को होने वाले इस योजना के शुभारंभ के कार्यक्रम में उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से जुड़ने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, एक अप्रैल से 4% DA की अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों की बल्ले बल्ले कर दी है। सरकार ने कर्मचारियों को एक अप्रैल 2024 से 4% DA की अधिसूचना जारी कर दी है। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में की बैठक 

एएम नाथ। चम्बा  :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को ट्राइवल भवन सिहुंता में “सिहुंता सेक्टर” के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व...
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ ने झलेड़ा में नाका लगाकर बसों की जांच की, कोरोना पर किया जागरूक

ऊना  – आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच ने आज झलेड़ा में नाका लगाकर बसों में कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना की जांच की। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ रमेश चंद कटोच ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला दिवस पर सतपाल सत्ती ने किया ‘संबल’ व ‘नव जीवन’ योजनाओं का शुभारंभ

हिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज में बने स्वस्थ वातावरणः सतपाल सत्ती जिला स्तरीय कार्यक्रम में गरिमा योजना के अंतर्गत 11 को किया गया सम्मानित ऊना – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज...
Translate »
error: Content is protected !!