पुरातन कला और संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण लाइव कार्यशालाः प्रोमिला गुलेरिया

by
मंडी, 21 जनवरी। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से छोटी काशी के पंचवक्त्र मंदिर में दो दिवसीय लाइव चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसको पंचवक्त्र लाइव का नाम दिया गया था और यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम था। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला भाषा अधिकारी मंडी प्रोमिला गुलेरिया ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पुरातन कला और संस्कृति को संजोने में नई पीढ़ी के लिए एक सुंदर वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, विद्यार्थी अपनी ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित होते है ।कार्यशाला में मंडी निवासी प्रवीण रावत और अमन कुमार ने पंचवक्त्र मंदिर को अपनी चित्रकला के माध्यम से विभिन्न दिशाओं से उकेरने में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया । इस कार्यशाला का आयोजन पंचवक्त्र मंदिर के प्रांगण में किया गया, जिससे लाइव पेंटिंग का अलग ही अनुभव कलाकारों को मिला। मुख्य चित्रकार प्रवीण रावत ने बताया कि इस चित्रकला कार्यशाला का उद्देश्य उभरते कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मौका दिया गया, जिससे चित्रकला को बढ़ावा मिलेगा। अमन कुमार ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में एसपीयू मंडी के चित्रकला विभाग के कुछ विद्यार्थी और चित्रकला में रुचि रखने वाले करीब 25 से 30 छोटे बड़े विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस तरह की कार्यशाला से चित्रकला को बढ़ावा मिल रहा है और काफी कुछ सीखा और सिखाया भी जा रहा है। अनिल शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को मंदिर के इतिहास, शैली ,सामग्री व इस पर उकेरी गई विभिन्न कलाकृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । सभी विद्यार्थियों व उभरते हुए कलाकारों ने इस कार्यशाला के लिए भाषा एवम् संस्कृति विभाग का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी विभाग से इस तरह के आयोजनों के लिए आग्रह किया कि इससे विद्यार्थियों का संस्कृति के प्रति ज्ञानवर्धन तो होगा ही साथ में चित्रकला के क्षेत्र में कार्य कर रहे कलाकारों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। जिला भाषा अधिकारी द्वारा नए कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

CPA भारत क्षेत्र-II के संयोजक बने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया : पठानिया की नियुक्ति संसदीय विकास और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के कद को और ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के लिए एक गर्व का क्षण आया जब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र-II का संयोजक चुना गया। यह घोषणा लोकसभा अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का उपयोग व विक्री वर्जित : DC मुकेश रेपसवाल,

एएम नाथ। चम्बा ;  भारतीय तंबाकू नियंत्रण कानून -2003 के अनुसार 18 बर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद :कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के युवक को किया ग्रिफ्तार

कनाडा की पुलिस ने पंजाबी युवक को काबू कर सुपर ड्रग लैब में से एक का भंडाफोड़ किया है। आरोपी से पुलिस ने 500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का शुभारंभ : हिमाचल प्रदेश को चार वर्षों में आत्मनिर्भर और दस वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार अनेक प्रभावी कदम उठा रही – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज से 15 अक्तूबर, 2023 तक शिमला जिला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जुन्गा में आयोजित शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ठाकुर सुखविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!