शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का उपयोग व विक्री वर्जित : DC मुकेश रेपसवाल,

by
एएम नाथ। चम्बा ;  भारतीय तंबाकू नियंत्रण कानून -2003 के अनुसार 18 बर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से विज्ञापन करना तथा शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का सेवन करना तथा विक्री करना कानून अपराध है। यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने जिला चंबा में तंबाकू से संबंधित मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस बैठक में मुकेश रेपसवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाने वाली नियमित गतिविधियों में तंबाकू व अन्य मादक पदार्थों के इस्तेमाल से होने वाले दुषप्रभावों वारे युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि तंबाकू कंपनियों द्वारा तंबाकू उत्पादों से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष व परोक्ष विज्ञापन करने पर पाबंदी है तथा इस संबंध में प्रथम बार दोषी पाए जाने पर 1000 रूपए जुर्माना या 2 वर्ष की सजा अथवा दोनों तथा दूसरी बार दोषी पाए जाने पर 5000 रूपए जुर्माना या 5 वर्ष की सजा अथवा दोनों हो सकते हैं।उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी सिगरेट के इस्तेमाल की रोकथाम की दिशा में कड़े कदम उठाए जाएं। इसके अलावा पैकेट रहित खुली बीड़ी सिगरेट की बिक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर गत बैठक में लिए गए निर्णयों तथा दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में उठाए गए आवश्य कदमों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने भी तंबाकू व अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए भविष्य में और बेहतर प्रयास करने वारे अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिपिन, राज्य कर एवं आवकारी विभाग के सहायक आयुक्त तेजिंदर राना, राजकीय वहुतकनीकी संस्थान चंबा के प्रधानाचार्य पुनीत महाजन, डॉ परीक्षित साहनी, डॉ विवेक शर्मा, डॉ निखिल शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत सहित पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान के तहत 1152 किलो प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित , घर के साथ आस-पड़ोस को साफ रखना हर नागरिक का नैतिक कत्र्तव्य: डीसी

ऊना 4 अक्तूबर: आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय तथा जिला प्रशासन ऊना के संयुक्त तत्वाधान में संचालित क्लीन इंडिया अभियान के अन्तर्गत जिला ऊना के विभिन्न स्थानों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

BJP विधायक हंसराज को मिली अंतरिम जमानत, : कोर्ट ने पुलिस जांच में सहयोग देने को कहा

एएम नाथ। चम्बा :  चुराह से बीजेपी विधायक डा. हंसराज को जिला सत्र न्यायालय चंबा से बड़ी राहत मिली है। युवती के यौन शोषण मामले में कोर्ट से विधायक को अग्रिम जमानत मिल गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर एडीसी ने दिलाई शपथ

ऊना, 26 दिसंबर: संविधान दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय ऊना के प्रांगण में आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता एवं अखंडता की...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल घूमने जा रहे हो तो साथ लेकर जाए कूड़ा बैग : हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए कचरा बैग अनिवार्य करने की चल रही तैयारी

एएम नाथ।शिमला : हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक और अन्य प्रकार के कचरे से मुक्त करने के लिए पर्यटन विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशों पर अमल करना शुरू कर दिया है। विभाग जल्द ही दूसरे राज्यों...
Translate »
error: Content is protected !!