जिला में रीयल-टाइम लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर बैठक आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला में रियल टाइम लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा पूर्व में स्थापित किए गए भू-स्खलन मॉनिटरिंग सिस्टम्स की फीडबैक के आधार पर आवश्यक उपकरण स्थापित किए जाएंगे ताकि उनकी कार्यप्रणाली, विश्वसनीयता और व्यवहारिक उपयोगिता का आकलन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रीयल-टाइम लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना पर विचार किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जिला चम्बा के भूस्खलन-संवेदनशील क्षेत्रों में इस तकनीक को चरणबद्ध तरीके से लागू करने पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी तकनीकी प्रणालियाँ आपदा जोखिम न्यूनीकरण में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।
उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे जिले के भूस्खलन-प्रभावित एवं संभावित स्थलों की पहचान करें और उनकी सूची प्रशासन को शीघ्र उपलब्ध करवाएँ। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक तकनीक के उपयोग से आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
उपायुक्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी से आए प्रतिनिधियों के द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सिस्टम की कार्यप्रणाली, तकनीकी विशेषताओं और फील्ड में इसके सफल संचालन की जानकारी साझा की।
बैठक में वरिष्ठ अनुसंधान सहयोगी डॉ. साहिल संख्यान और वरिष्ठ व्यवसाय प्रबंधक चंदन वैद्य सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से विकास कार्यों पर व्यय किए जा रहे 144 करोड़ रुपएः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास रोहित भदसाली।  मंडी, 15 सितंबर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क की खुशी में हरोलीवासियों ने उद्योग मंत्री का किया शानदार वेल्कम

ऊना : हरोली विस क्षेत्र को बल्क ड्रग पार्क मिलने की खुशी में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का हरोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं का प्रमाणपत्र निकला फर्जी, फार्मासिस्ट बर्खास्त : पुलिस में दर्ज करवाया मामला

रोहित भदसाली।  कुल्लू : 12वीं का फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे पशुपालन विभाग ने एक फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आनी विधानसभा के पशु औषधालय वशांवल में यह फार्मासिस्ट तैनात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया

टांडा में खोला जाएगा दूसरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप मशोबरा में ‘नव-जीवन’ महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का...
Translate »
error: Content is protected !!