विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

by

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित

चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार

निर्माण को केंद्रीय संस्था या आउटसोर्स एजेंसी से वित्त पोषण की योजन : विधानसभा अध्यक्ष

एएम नाथ। चम्बा, (सिहुन्ता) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया ।

कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने का भरोसा दिया ।
उन्होंने विद्यालय द्वारा गुणवत्ता शिक्षा के सभी निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरने के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना भी की।


विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रस्तावित चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण के लिए फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। टनल निर्माण के लिए केंद्रीय संस्था या आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से वित्त पोषित करवाने की योजना है।

विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों से राजस्व अर्जित करने वाली केंद्रीय जल विद्युत कंपनियां भारी राजस्व जुटा रही हैं किंतु केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को उसके अनुरूप हिस्सा प्रदान नहीं किया जा रहा है।


कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ककरौटी घट्टा में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों के दौरान 35 से अधिक शुरू की गई सड़क परियोजनाओं के तहत अधिकांश का कार्य संपूर्ण कर लिया गया है तथा जल्द इन सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में अन्य विषयों के पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।


विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय के वरिष्ठ तथा कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 31 तथा 11 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
कुलदीप सिंह पठानिया का समारोह में पधारने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज चंदेल, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा उच्चतर विकास महाजन, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान अरुणा देवी सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों  में जागरूकता पैदा करने के लिए बाल विज्ञान सम्मेलनों के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते – DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की उपमण्डल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुन्ता में   उपमण्डल स्तरीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 दिसंबर

होशियारपुर, 13 दिसंबर :  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव की ओऱ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(बोर्ड) के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर पार्क सुंदरनगर में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस : वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित किया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच केंद्र

सुंदरनगर, 06 जनवरी :   सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ उपमंडल स्तरीय 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा| इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा 26 जनवरी प्रातः 11 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत कर रहा एनवाईकेः सत्ती

ऊना में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित ऊना 10 माचर्रू आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरु युवा केन्द्र ऊना ने जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!