पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत : डॉ. बिंदल

by

एएम नाथ ।  शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रचंड जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि 26 मई को प्रदेश की 1293 पंचायतों में हुए मतदान के बाद प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

डॉ. बिंदल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पंचायत चुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से निराश है। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का जनमत संग्रह बताते हुए कहा कि गांव-गांव में कांग्रेस के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों से बड़े वादे किए थे, लेकिन ढाई वर्षों में जनता को केवल महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। महिलाओं को आर्थिक सहायता देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के वादे अधूरे हैं, जबकि किसान और बागवान अपनी उपज के उचित दाम के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और आम जनता बिजली-पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कई बड़े कांग्रेस नेताओं को अपने क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने सभी विजयी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति में जनता के विश्वास की जीत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसा- भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास : पत्थर गिरने से बाइक सवार ज्वाली के व्यक्ति की मौत 

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास बुधवार को अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक मोटर साईकिल पर सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरनाला के तेजिंदर कनाडा में बने विधायक

बरनाला जिले के भदौड़ के मूल निवासी और तर्कशील नेता मास्टर राजिंदर भदौड़ के छोटे भाई वैज्ञानिक डॉ. तेजिंदर सिंह ग्रेवाल कनाड़ा में विधायक चुने गए हैं। बता दें कि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में महिला उद्यमिता को मिला गरिमा सम्मान, तीन महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित

ऊना 21 नवंबरः उद्योग, श्रम एवं रोजगार व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने जनमंच के दौरान ऊना जिला की तीन महिला उद्यमिता को सम्मानित किया गया है। जिनमें गगरेट निवासी नीति आर्या को सम्मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

ज़िला के शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे  वॉटर प्यूरीफायर और ऑटो एनालाइजर एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की  उपस्थिति में आज  ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों,  प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों ...
Translate »
error: Content is protected !!