200 फीट गहरी खाई में कार गिरी….पिता-पुत्री की मौत: बेटे और ड्राइवर की हालत गंभीर

by

एएम नाथ । शिमला।  ननखड़ी क्षेत्र में कल रात एक सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। मृतक का बेटा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ननखड़ी-पुनन सड़क पर ननखड़ी चौक से आगे जंगल क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना का पता शनिवार आधी रात के बाद चला। कार में कुल चार लोग सवार थे, जो रात के समय अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुनन के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। सूचना मिलने पर थाना ननखड़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसा बेहद खतरनाक था व कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को घटनास्थल पर सफेद रंग की कार नंबर एचपी-92-1701 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली।हादसे में 49 वर्षीय कुंदन लाल और उनकी 16 वर्षीय बेटी आकृति की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ननखड़ी तहसील के शौली क्षेत्र के लौहटी गांव के रहने वाले थे। हादसे में कुंदन लाल का 12 वर्षीय बेटा आरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार चालक 55 वर्षीय सतपाल भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। दोनों घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक सतपाल निवासी लौहटी, ननखड़ी वाहन चला रहा था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। थाना ननखड़ी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में कानून व्यवस्था पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख : DC जतिन लाल ने दिए सख्त निर्देश …भूमि विवाद या अन्य शिकायतों से जुड़े व्यक्तियों के हथियार लाइसेंस तुरंत निलंबित कर किए जाएंगे हथियार जब्त : DC जतिन लाल

ऊना, 20 नवंबर. ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब पॉलिसी के बारे में बहुत बात हुई, पैसा कहां गया – जब पुराना ही बजट पढ़ना था तो बजट सत्र की क्या आवश्यकता थी : जयराम ठाकुर

केंद्र की योजनाएं और सहयोग ही हिमाचल बढ़ पा रहा है आगे ,  बजट में कटौती से विकास का लक्ष्य हासिल करना चाह रही है सरकार आम आदमी तो दूर मंत्रियों की बातों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त की जान बचाने के लिए कनाडा की नहर में कूदा : तेज बहाव की वजह से खुद भी डूबा, दोनों युवकों की जान गई

चंडीगढ़:  पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह की लाशीन नहर में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से धर्मशाला के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की : खाली पड़े सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला स्थानांतरित करने का किया आग्रह

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां कांग्रेस नेता देवेन्द्र जग्गी के नेतृत्व में धर्मशाला से आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिमला सहित विभिन्न स्थानों पर...
Translate »
error: Content is protected !!