पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली : बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली

by

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर कैंट थाने में तैनात एक मुलाजिम ने एक महिला मुलाजिम को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। दोनों को एक एक बच्चा है और दोनों ही शादीशुदा हैं। मुलाजिम का शव सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखा है जबकि महिला की मौत मोगा के अस्पताल में हुई है। पंजाब के फिरोजपुर कैंट थाने में तैनात एक मुलाजिम ने एक महिला मुलाजिम को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। दोनों को एक एक बच्चा है और दोनों ही शादीशुदा हैं। गोली थाना कैंट के अंदर रात 12:30 बजे के करीब मारी गई है। मुलाजिम का शव सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखा है जबकि महिला की मौत मोगा के अस्पताल में हुई है।
मरने वाली लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर फिरोजपुर कैंट पुलिस थाने में तैनात थी। वहीं उसे गोलियां मारने वाला कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह फिरोजपुर पुलिस लाइन में तैनात था।
एक्टिवा को कार से टक्कर मारी, घेरकर मारी 5 गोलियां:
शुरूआती जानकारी के मुताबिक रविवार रात को अमनदीप कौर पुलिस थाने से ड्यूटी खत्म करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रही थी। जब वह बाबा शेर शाह वली पीर के पास पहुंची तो गुरसेवक कार पर वहां आया। उसने अमनदीप की एक्टिवा को कार से टक्कर मारी। फिर वह कार से नीचे उतरा और अमनदीप को ताबड़तोड़ 5 गोलियां मार दी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। अमनदीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खुद को तलवंडी चौक पर गोली मारी :
अमनदीप को गोलियां मारने के बाद गुरसेवक कार में तलवंडी चौक पहुंचा। वहां उसने खुद को भी गोली मार दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहा है कि इसके पीछे की वजह की जांच की जा रही है। दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि विभाग में होने की वजह से आपस में जान-पहचान रहती है, लेकिन इस घटना के पीछे की पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवा वर्ग को खेलों की ओर धयान देने तथा नशे छोड़े -पंकज

गढ़शंकर । पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सैल के को चेयरमैन पंकज कृपाल गांव सौली में चौथे पीर बाबा मीर हुसैन क्रिकेट टूरनामैंट के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए तथा खिलाड़ियों को ईनाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार, 3 ग्रेनेड बरामद

अमृतसर : अमृतसर स्थित एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह अभियान...
article-image
पंजाब

नशे ने छीना भाइयों का प्यार : बरनाला में बड़े भाई ने की छोटे भाई की बेरहमी से हत्या

बरनाला : जिले के पुलिस थाना धनौला के अंतर्गत आने वाले गांव कुब्बे के रहने वाले एक बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई की गंडासे (धारदार हथियार) से बेरहमी से हत्या करने का मामला...
article-image
पंजाब

50 ग्राम हेरोइन , 25 हजार की ड्रगमनी सहित दो दोषी काबू

गढ़शंकर :18 अगस्त: गढ़शंकर पुलिस द्वारा दो विभिन्न मामलों में 2 दोषियों को 50 ग्राम हेरोइन तथा 25500 रूपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में गांव...
Translate »
error: Content is protected !!