खालसा कॉलेज में ऑनलाइन संसाधनों पर लेक्चर करवाया 

by
गढ़शंकर, 21 मार्च  :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज लाइब्रेरी कमेटी के कोआर्डीनेटर डाॅ. जानकी अग्रवाल की व्यवस्था में ‘ऑनलाइन लाइब्रेरी रिसोर्सेज व एड-टेक’ विषय पर लेक्चर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता तनजोत सिंह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन संसाधनों के उपयोग और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में कमाई के साधनों पर भी प्रकाश डालते हुए ईमानदारी से पढ़ाई करने और काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को समय की आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो लखविंदरजीत कौर ने तनजोत सिंह को कालेज की और से सम्मानित किया। मंच संचालन डा मनबीर कौर ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के 2097 गांवों में बाढ़ का सितम …52 की मौत : 119 शिविरों में 5521 लोगो को मिल रही राहत

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. राज्य के ज्यादातर जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं. नदियां अभी भी उफान पर हैं. बाढ़ में हजारों परिवार उजड़ गए, लाखों...
article-image
पंजाब

मोहाली : 153 असला लाइसेंस किए रद्द, 450 लोगों को भेजा नोटिस

मोहाली। पंजाब में हथियारों के दम पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत मोहाली जिले में 153 लोगों के असला लाइसेंस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर केस : मुख्य दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा- ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
article-image
पंजाब

एनजीटी ने पंजाब की दवाईओं की कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

नई दिल्ली । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरण मानदंडों के उल्लंघन के लिए पंजाब की एक औषधि कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का अंतरिम जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने कहा कि पंजाब राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!