पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुसे : मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और सात तोले सोना चुराकर फरार

by

ऊना : बहडाला गांव में चार नकाबपोश लुटेरे खुद को पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुस गए। इसके बाद घर में मौजूद मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और सात तोले सोना चुराकर फरार हो गए। बहडाला में रात को फिल्मी स्टाइल में डकैती का मामला सामने आया है। रात को 4 नकाबपोश खुद को पुलिस कर्मी बताकर घर में चिट्‌टे की तलाशी लेने घुसे। जिन्होंने मां बेटी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर से सोने के जेवरात और अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद महिला और उसके बेटी का फोन भी गायब है।
शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता नीलम कुमारी निवासी गोकुल धाम कॉलोनी वार्ड-8 बहडाला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ घर में रहती है। परिवार में उन दोनों के अलावा कोई नहीं है। उसके पति एचआरटीसी में कर्मी थे और उनकी मौत हो चुकी है। शनिवार देर रात करीब 12:00 बजे चार लोग नकाब पहनकर उनके घर आए और खुद को पुलिसकर्मी बताया। नकाबपोशों ने उनसे कहा कि तुम लोग चिट्टे की तस्करी का काम करते हो। इतना कहकर वे घर में घुस गए और तलाशी लेने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपियों ने उसे व उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक घर का सारा सामान खंगाल दिया। आरोपियों ने उसके कानों से सोने के झुमके व अंगूठियां भी उतार लीं और एक सोने की चेन भी चुरा ली। आरोपियों ने उसकी बेटी को भी धमकाया। उसका और उसकी बेटी का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। वहीं, नकाबपोशों ने घर में लगे सीसीटीवी और एलईडी के साथ भी तोड़फोड़ की और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले गए।
दो मोबाइल फोन में से मोबाइल की अंतिम लोकेशन रक्कड़ की आई :
घर से गायब दो मोबाइल फोन में से एक की अंतिम लोकेशन जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ में पाई गई। उसके बाद फोन बंद हो गया। वहीं, दूसरा फोन पहले से बंद आ रहा है। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे कब्जे में लिए गए हैं। जिस घर में चोरी हुई, वहां भी सीसीटीवी कैमरा लगा था, लेकिन आरोपी उसका डीवीआर साथ ले गए। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे : भरवाईं के निकटवर्ती जौड़बड़ बाजार में स्थित एक घर पर शनिवार देर रात चार नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान लुटेरों ने घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उसके बाद घर में लूटपाट की और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे घर से करीब 1.09 लाख की नकदी और 13 तोला सोना ले गए। घटना के बाद देहरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी से कुछ दूरी पर जौड़बड़ बाजार में सड़क किनारे सेवानिवृत्त बुजुर्ग मास्टर तीर्थ राम (81) का घर है। वह अपनी पत्नी उषा देवी (71) के साथ मकान में रहते हैं। शनिवार देर रात करीब 2: 00 बजे चार नकाबपोश खिड़की की ग्रिल तोड़कर उनके घर में दाखिल हुए। इस दौरान चारों ने सो रहे बुजुर्ग दंपती पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों बुजुर्ग बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
इसके बाद आरोपियों ने दंपती को बंधक बनाया और घर की अलमारियों की चाबियां ढूंढ सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि लुटेरे घर से 1.09 लाख रुपये नकदी, करीब छह लाख कीमत के 13 तोले सोने के गहने और बुजुर्ग दंपती के मोबाइल अपने साथ ले गए। हालांकि, मोबाइल घर से कुछ दूरी पर बरामद कर लिए गए। उधर, दंपती के घर में एक किरायेदार भी रहता है। घर की ऊपरी मंजिल में रह रहे किरायेदार के कमरे का दरवाजा चोरों ने बाहर से ही बंद कर दिया। किरायेदार मोहित ने बताया कि वह घर की ऊपरी मंजिल में सो रहा था। इस दौरान चोरों ने बाहर से ही दरवाजा बंद कर दिया था। वारदात के बाद घायल दंपती को देहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैनेडियन वाइफ संग अमेरिका का ये शख्स शिफ्ट हो गया भारत : कैसे बदल गई इनकी दुनिया

एक आदमी अपनी पत्नी के साथ अमेरिका से भारत आया है, उसने अपने अनुभवों को शेयर किया है. टिम फिशर ने इस विषय पर एक वीडियो बनाया और इसे अपने 1,000 से अधिक इंस्टाग्राम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार से महिला ने दागीं गोलियां : एक के बाद एक किए 5 हवाई फायर

लुधियाना : पंजाब में हथियारों को प्रमोट करने वाले गानों पर बैन है, वहीं सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो शेयर और वीडियो अपलोड करने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंद्ध है। बावजूद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैसाखी संग लोक रंग : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 : तीसरी सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, सुरों और रंगों से सराबोर हुआ हरोली

रोहित जसवाल।  ऊना,    बैसाखी की उल्लासमयी छटा और लोक संस्कृति की जीवंत धड़कनों के बीच राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या जनउत्सव में तब्दील हो गई। सांस्कृतिक संध्या में उमड़े जनसैलाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 21 करोड़ 12 लाख की विकासात्मक परियोजनाओं के किए शिलान्यास एवं उद्घाटन

मुकेश अग्निहोत्री ने 15 करोड़ 66 लाख की राशि से निर्मित पेयजल योजना का किया लोकार्पण 30 गांवों की 133 बस्तियों को मिलेगी सुचारू पेयजल आपूर्ति सुदूर क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को...
Translate »
error: Content is protected !!