केंद्रीय दल ने थुनाग व जंजैहली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का लिया जायजा

by
एएम नाथ। मंडी, 20 जुलाई।  मंडी जिला में बरसात के मौसम में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंचे केंद्रीय दल ने आज रविवार को थुनाग उपमंडल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
केंद्रीय दल ने बगस्याड व साथ लगते शरण गांव में लोगों के घरों व अन्य संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान दल ने यहां स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा अन्य क्षतिग्रस्त ढांचों का निरीक्षण भी किया। ग्राम पंचायत मुरहाग के फनयार में भारी भूस्खलन से हुए नुकसान तथा ढांगु धार में छड़ी खड्ड पर बनी पेयजल योजना को हुई क्षति की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत केंद्रीय दल ने थुनाग बाजार में घरों, दुकानों व विभिन्न संस्थानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही भारी बाढ़ से थुनाग बाजार एवं यहां की आर्थिकी पर पड़े प्रभावों की जानकारी भी प्राप्त की।
May be an image of 4 people and text
केंद्रीय दल ने आपदा से बुरी तरह प्रभावित देजी गांव में बाढ़ में बह गई सड़क व अन्य सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने केंद्रीय दल को इन क्षेत्रों में हुए व्यापक नुकसान के बारे में अवगत करवाया। साथ ही यहां चलाए जा रहे बहाली कार्यों की जानकारी भी प्रदान की।
केंद्रीय दल ने लंबाथाच में शैक्षणिक संस्थानों को हुए नुकसान, पांडवशिला व कुथाह में सड़कों तथा अन्य सार्वजनिक व निजी संपत्ति को हुए नुकसान तथा बुंगरैलचौक में सड़क अधोसंरचना, स्थानीय बाजार सहित अन्य आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान का गहनता से निरीक्षण किया।
May be an image of 17 people
इस दौरान स्थानीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी केंद्रीय दल के साथ मौजूद रहे और क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी साझा की।
विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) डी.सी. राणा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों से अवगत करवाया।
May be an image of 8 people
इस केंद्रीय दल में गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (सीएस एवं पब्लिक, न्यायिक) जी. पार्थसारथी, वित्त मंत्रालय के अधीन व्यय विभाग के उप सचिव (एफसीडी) कंदर्प वी. पटेल, जल शक्ति मंत्रालय के तहत सीडब्लूसी शिमला के निदेशक वसीम अशरफ, ऊर्जा मंत्रालय के तहत सीईए के उप निदेशक करन सरीन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के मुख्य अभियंता ए.के. कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्रालय से अवर सचिव दीप शेखर सिंघल तथा कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के तहत गेहूं विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ. विक्रांत सिंह शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेद चिकित्सक करेंगे प्रकृति परीक्षण – डीसी-एसपी से की शुरुआत

आयुर्वेदिक डायगनॉस्टिक तकनीक है प्रकृति परीक्षण रोहित भदसाली।  हमीरपुर 27 नवंबर। आयुष विभाग ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक प्रकृति परीक्षण अभियान आरंभ किया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पवन शर्मा ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल, भबानीपुर में वतौर पंजाबी लेक्चरार किया पद ग्रहण

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल गुरु बिशनपुरी भबानीपुर ( अचलपुर) में पवन शर्मा ने बतौर पंजाबी लेक्चरार चार्ज संभाला। इससे पहले पवन शर्मा ने शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल बीनेवाल में लगातार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण के साथ-साथ मछली पालन से हो सकती है अच्छी आय : गांव अमनेड़ के ओंकार चंद और उलेड़ वचित्र सिंह कर रहे हैं मछली पालन

मत्स्य पालन विभाग ने दोनों किसानों को दी है लगभग 80 प्रतिशत सब्सिडी हमीरपुर 04 दिसंबर। जिला हमीरपुर में चैक डैमों और तालाबों के निर्माण से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना होता है वोटों की चोरी : जयराम ठाकुर

जिन झूठी गारंटियों के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी, आज वह कहां हैं अपनी झूठी गारंटियों से ही खुद भाग रही है कांग्रेस की सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
Translate »
error: Content is protected !!