पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में क्राइम एवं वेलफेयर बैठक आयोजित

by

बीबीएन, 13 मई (तारा) : पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम एवं वेलफेयर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक चौकसी रखने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं अन्य फील्ड यूनिट्स को एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत अवैध नशे के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नशे के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाईयों का नियमित रूप से आंकलन किया जाएगा तथा जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्रवाई संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।

बैठक के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निपटारे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए तथा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों को गाड़ी पर झंडा लगाने की अनुमति देने का फैसला : स्पीकर के साथ कानूनी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

धर्मशाला , 23 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सदन में कहा कि सरकार विधायकों को गाड़ी पर झंडा लगाने की अनुमति देने का फैसला स्पीकर के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवाओं की अचानक क्यों हो रही मौत?… रिसर्च में AIMS ने कर दिया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: भारत में युवाओं की अचानक मौत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि 20 से 40 वर्ष की उम्र के बिल्कुल स्वस्थ दिखने वाले लोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.27 करोड़ रुपए ठगे : 11 दिनों तक रखा रिटायर अफसर को डिजिटल अरेस्ट

रांची  : साइबर क्रिमिनल के एक गैंग ने रांची में रहने वाले कोयला कंपनी के एक रिटायर अफसर को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जेल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की अपने दोस्त की हत्या, हुई थी कहासुनी

आदमपुर: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने साथी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामला पंजाब के आदमपुर का है। जहां एक मजदूर ने अपने साथी को मौत के...
Translate »
error: Content is protected !!