मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

by
एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया है, ताकि देश के विभिन्न भागों से हजारों की संख्या में इस पवित्र स्थान पर शीश नवाने पहुंचने वाले हज़ारो श्रद्धालु स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
May be an image of 4 people, temple and text
मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में नई फायर पोस्ट की आधारशिला भी रखी, जिसका निर्माण कार्य 5.36 करोड़ रुपये की लागत से आगामी 15 माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना में फायर टेंडर के लिए पार्किंग क्षेत्र तथा स्टाफ क्वार्टर भी होंगे। उन्होंने बीएसएनएल इंजीनियरिंग विंग को परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक संजय रतन, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, डीआईजी अभिषेक दुल्लर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट के गोपालपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के विधायक : घटना स्थल का दौरा कर परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

सरकाघाट कांड में बिटिया के सवालों के जवाब दे सरकार : जयराम ठाकुर जब सड़कें खुली थी तो एचआरटीसी ने क्यों बंद की थी बसें एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर का शुभारंभ … सतपाल सत्ती ने कुठार खुर्द में किया

ऊना, 14 जून : ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में गुरु रविदास युवा क्लब के सौजन्य से आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी ने स्वर्गीय सैनिक के परिवार को दिया 50 लाख का क्लेम

हमीरपुर 28 सितंबर। पंजाब नेशनल बैंक की रक्षक प्लस योजना कई सैनिकों, अर्द्धसैनिकों और पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। इसी योजना के तहत बैंक के अधिकारियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!