पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी… पेट दर्द का बनाया बहाना, मुलाजिमों के फूल गए हाथ-पांव

by

राजपुरा : पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। थाना सिटी राजपुरा में हुई इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी को पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरोपी हरविंदर सिंह पुलिस की नाक के नीचे से भागने में कामयाब हो गया। आरोपी को पुलिस स्टेशन के हवालात में रखा गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस मुलाजिमों ने तब राहत की सांस जब आरोपी को दोबारा से कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए पेट में तेज दर्द का बहाना बनाया। जब उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी मौका पाकर वह पुलिसकर्मियों की गिरफ्त से भाग निकला। इस घटना से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। तुरंत ही आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गईं।

करीब 12 घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस ने आखिरकार हरविंदर सिंह को राजपुरा इलाके से ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना सिटी राजपुरा के इंचार्ज किरपाल सिंह मोही ने बताया कि अब इस आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी के अलावा पुलिस हिरासत से भागने का एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी को भागने में किसी ने मदद तो नहीं की थी। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

141 ग्राम ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 3 सितंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने थाना गढ़शंकर के गांव डुगरी निवासी दो व्यक्तियों मदन लाल पुत्र देस राज और संदीप कुमार पुत्र बिसम्बर सिंह को 141 ​​ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया : 12 श्रद्धालु घायल, सभी पंजाब के कपूरथला और जालंधर के निवासी

बंगाणा : थाना बंगाणा के तहत तलाई मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल...
article-image
पंजाब

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा डीएवी कॉलेज में स्वच्छता विषय पर सेमिनार

गढ़शंकर :6 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में स्वच्छ भारत की मुहिम के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक गढ़शंकर के शाखा प्रबंधक श्रीमती हरविंदर कौर तथा श्री मंजीत सिंह द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया।...
article-image
पंजाब

सीधी भर्ती द्वारा आए अध्यापकों की तरक्की रोकना निंदनीय : डीटीएफ

अध्यापकों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे गढ़शंकर : 15 सितम्बर डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा मानसा के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सीधी भर्ती द्वारा आए हैड टीचर, सीएचटी, बीपीईओ की तरक्की रोकने संबंधी...
Translate »
error: Content is protected !!