अकाल तख्त ने सिखों की भावनाएं आहत करने के आरोप में पंजाब के शिक्षा मंत्री को छह अगस्त को तलब किया

by

चंडीगढ़, चार अगस्त  :  अकाल तख्त ने सोमवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पांच ‘सिंह साहिबान’ (उच्च सिख ग्रंथियों) के समक्ष छह अगस्त को पेश होने के लिए कहा।

बैंस को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में ”मनोरंजनात्मक प्रस्तुतियों” को लेकर तलब किया गया है।

इस संबंध में एक बयान में कहा गया कि विभिन्न ‘पंथिक’ और धार्मिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए छह अगस्त को अमृतसर स्थित अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पांच ‘सिंह साहिबान’ की बैठक कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

अकाल तख्त सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री को पेश होने के लिए ई-मेल भेजा गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि भाषा विभाग, पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह को बाद में तलब किया जाएगा, क्योंकि वह एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए 12 अगस्त तक विदेश में हैं।

इससे पहले, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरु तेग बहादुर की शहादत की बरसी पर श्रीनगर में पंजाब सरकार के भाषा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गायन और नृत्य जैसी मनोरंजनात्मक प्रस्तुतियों पर कड़ा ऐतराज जताया था और इसे सिख धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया था।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पहले ही कह चुके हैं कि वह अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे और हर आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आयोजकों की ओर से हुई चूक के लिए नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए क्षमा भी मांगी थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पदौन्तियां रोकने के विरोध में जीटीयू द्वारा 9 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय समक्ष दिया जायेगा धरना

गढ़शंकर, 4 अगस्त: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) पंजाब इकाई गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रैस सचिव हरदीप कुमार ने बताया...
article-image
पंजाब

76वां गणतंत्र दिवस: कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने फहराया तिरंगा : पंजाब के स्कूलों में अध्यापकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा, 2364 और 5994 भर्ती के लिए स्टेशनों का चयन जल्द – हरजोत सिंह बैंस

अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे बैच तहत मार्च में भेजा जाएगा फिनलैंड, होशियारपुर में बनेंगे 9 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस होशियारपुर :  26 जनवरी: पंजाब के शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ किया विश्वासघात : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 17 अगस्त । कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) में कथित स्थल घोटाले काे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!