पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान 31 वर्षीय टीचर ने की खुदकुशी : 7 महीने पहले की थी शिकायत

by

पटियाला: पंजाब के पटियाला से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना सदर क्षेत्र के गांव शेखुपुरा कंबोआ में रहने वाली 31 वर्षीय प्राइवेट स्कूल टीचर गुरजीत कौर ने बुधवार को आत्महत्या कर ली।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि गुरजीत कौर ने करीब 7 महीने पहले ससुराल पक्ष की प्रताड़ना को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई।

पुलिस ने मृतका के पिता के बयान और बरामद सुसाइड नोट के आधार पर पति सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में पति के दो दोस्त भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिन पर गुरजीत कौर को मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगे हैं। मृतका के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर अपने केस को लेकर मायूस रहती थी। सुसाइड नोट में गुरजीत कौर ने लिखा— ‘आज थक गई सबके साथ अच्छा करते-करते, हिस्से में धोखा, फ्रॉड और झूठ ही आया… अब लड़ने की हिम्मत नहीं रही।’

परिजनों के अनुसार, शिकायत के बाद 5-6 बार दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, लेकिन न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही मामले का समाधान निकल पाया। इससे गुरजीत कौर की परेशानी लगातार बढ़ती गई। वहीं महिला थाना पटियाला की इंचार्ज सरप्रीत कौर ने बताया कि ऐसे मामलों में पहले दोनों परिवारों की काउंसलिंग करवाई जाती है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाती है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद एक जिंदगी बचाई जा सकती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के निरंतर बिगड़ रहे हालातों पर खन्ना ने की राजनाथ सिंह से चर्चा

पंजाब में अमन शान्ति स्थापना के लिए खन्ना केंद्रीय रक्षा मंत्री से की दखल देने की मांग होशियारपुर 12 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डंकी रूट से इटली गए युवक की हार्ट अटैक से मौत : 23 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव; बूढ़ी मां को बेटे के अंतिम दर्शन का इंतजार

पुनीत महाजन, 4 जुलाई ,:  रामपुर सिंह गांव का रहने वाला घर की आर्थिक तंगी दूर करने और बेहतर रोजगार की तलाश में सात वर्ष पहले डंकी रूट के जरिए विदेश गए रामसिंहपुर निवासी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज ने सुनाई फांसी की सजा : हत्यारोपी फूट-फूटकर रोने लगी और बोली जज साहब, प्लीज मुझे बख्श दो, मेरे भी दो बच्चे हैं – ढाई साल की बच्ची दिलरोज की निर्मम हत्या के मामले में परिवार को मिला 3 साल बाद इन्साफ

लुधियाना : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में नवंबर 2021 में ढाई साल की बच्ची दिलरोज कौर की निर्मम हत्या करने वाली पड़ोसन महिला नीलम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। महिला...
article-image
पंजाब

पंजाब पे स्केल बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गढ़शंकर में कर्मचारियों ने 17 जुलाई 2020 की अधिसूचना की प्रतियां जलाईं

गढ़शंकर, 17 जुलाई  :  पंजाब वेतनमान बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर तहसील गढ़शंकर के कर्मचारियों ने गांधी पार्क गढ़शंकर में 17 जुलाई 2020 की अधिसूचना की प्रतियां जलाईं। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!