पंजाब विधानसभा में 30 दिसंबर को विशेष सत्र: साहिबजादों को नमन के बाद मनरेगा में बदलाव पर होगी बहस

by

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र (30 दिसंबर) में साहिबजादों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह की शहादत को नमन किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा ‘मनरेगा’ का नाम बदलने के प्रस्ताव पर बहस होगी।

दरअसल, केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदल कर विकसित भारत-गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (विकसित भारत- जी राम जी) योजना कर दिया है। इसे राष्ट्रपति ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। इसके खिलाफ पंजाब सरकार के प्रस्ताव पर सोमवार, 30 दिसंबर को बहस होगी।

‘विकसित भारत- जी राम जी’ का विरोध क्यों?

इस कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जहां हर एक जिले में इसका विरोध कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस पर 30 दिसंबर को विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में राज्य सरकार निंदा प्रस्ताव ला सकती है। जानकारों की मानें, राष्ट्रपति द्वारा ‘विकसित भारत- जी राम जी योजना’ को मंजूरी दे देने के बाद अब राज्य सरकारों के हाथों में कुछ नहीं रह जाता है।

बता दें, कुछ राज्य सरकारें इस योजना के तहत राज्य का शेयर 10 से बढ़ाकर 40 फीसदी करने का विरोध कर रही हैं। पहले इस योजना के तहत केंद्र और राज्य का अनुपात 90:10 फीसदी का था। जोकि अब बढ़कर 60:40 फीसदी हो गया है।

क्या कह रहे सत्ता पक्ष और विपक्ष?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस योजना में किए गए बदलाव का विरोध किया था। उनका कहना था कि इससे राज्य सरकार पर अनायास ही बोझ पड़ेगा। जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार आप सरकार का विरोध कर रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा था कि इस योजना के तहत राज्य सरकार को मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार देना होता है। लेकिन चालू वर्ष में सरकार मात्र 26 दिन का ही रोजगार दे पाई। जबकि तीन वर्षों में यह औसत 37 दिन रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चंचल कौर की मरने पश्चात आंखें दान : माता के निधन पर पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर शूका को सदमा

गढ़शंकर,  22 सितंबर: गढ़शंकर इलाके की विख्यात शख्सियत स. राजेंद्र सिंह शूका पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष गढ़शंकर को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनके माता चंचल कौर का आज सुबह आकस्मिक निधन हो...
article-image
पंजाब

पीकेयू बागी द्वारा मानव तस्करी के धंधे का भंडाफोड़ – लड़की को बचाया गया, आरोपी महिला गिरफ्तार

जालंधर / दलजीत अजनोहा : एक दिल दहला देने वाली घटना में, जहां रिश्तों को शर्मसार कर दिया गया, पंजाब के जालंधर के पास स्थित गांव चेतीवानी में मानव तस्करी का एक गंभीर मामला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सांसद मनीष तिवारी ने लिखा पत्र

गढ़शंकर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र लिखकर राज्य में चलने वाले उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण से...
article-image
पंजाब

पंजाब डिमांड रिस्पांस प्रोग्राम के तहत पूरे पंजाब में रोष प्रर्दशन किए जा रहे : पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल ने आज राज्य स्तर पर एक ‘पंजाब मांग रहा जवाब ‘ अभियान शुरू किया।  इसी क्रम में स्थानीय एसडीएम गढ़शंकर  के कार्यालय के समक्ष धरना दिया।  कांग्रेस सरकार को...
Translate »
error: Content is protected !!