पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : उत्तराखंड निवासी सहित 3 लोग चरस और चिट्टे के साथ गिरफ्तार

by

एएम नाथ । मंडी । जिला में पुलिस ने नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला ओट पुलिस थाना के अंतर्गत सामने आया है। पुलिस ने नियमित बस चैकिंग के दौरान उत्तराखंड निवासी मनोनीत नामक व्यक्ति को एक किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला सदर पुलिस थाना के तहत सामने आया है। पुलिस ने बलोह गांव निवासी हेमंत कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। तीसरे मामले में सदर पुलिस थाना की टीम ने मंडी शहर में एक दुकान से जतीन कुमार नामक व्यक्ति को 17 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ पकड़ा है।

तीनों मामलों की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा ने की है। उन्होंने दोहराया है कि नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शोभायात्रा के माध्यम से नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल, “नशे को ना, जिंदगी को हां“ का दिया संदेश

3 दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का हुआ भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रहे मौजूद देशभक्ति गीतों की धूनों से गुंजी राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा...
article-image
पंजाब

पंजाब में बिजली संकट गहराया: 15,500 MW के पार डिमांड, 10,700 MW महंगी बिजली खरीद रहा PSPCL ; उद्योगों पर साढ़े 4 घंटे तक कट

सरकारी थर्मल प्लांटों के 6 यूनिट बंद, धान की सिंचाई और बढ़ती गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग; लुधियाना-मोहाली समेत औद्योगिक इलाकों में कटौती चंडीगढ़। पंजाब में बिजली संकट एक बार फिर गहराता दिखाई...
article-image
पंजाब

कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों से पढ़ाई के उपरांत नहीं मिलेगा ओपन वर्क परमिट

ओटावा : कनाडा में पढऩे जा रहे विदेशी विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल सरकार ने यह फैसला किया है कि कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों की पढ़ाई करने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक और सैनिक स्कूल हमीरपुर के बड़सर के बणी में खुलेगा : अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर : प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का हमेशा ख्याल रखा है । हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण...
Translate »
error: Content is protected !!