पुलिस के रोकने पर स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई : SHO को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल …मामला दर्ज

by

हमीरपुर में यातायात जांच के दौरान हादसा; इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में करवाया भर्ती

रोहित जसवाल।  हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में यातायात जांच और गश्त के दौरान एक स्कूटी चालक ने पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करते हुए वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर मौके पर मौजूद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह से टकरा गई। हादसे में थाना प्रभारी और स्कूटी चालक दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। थाना प्रभारी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना सदर हमीरपुर के अंतर्गत चौकी बाजार में यातायात जांच और गश्त की जा रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे स्कूटी नंबर HP-22E-7268 पर सवार एक युवक वहां से गुजरा। युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था और वह तेज रफ्तार से स्कूटी चला रहा था। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी गति और बढ़ा दी।

इसी दौरान स्कूटी मौके पर मौजूद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। घायल थाना प्रभारी को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

20 वर्षीय चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने स्कूटी चालक की पहचान 20 वर्षीय ऋत्विक कंवर पुत्र उपदेश निवासी गांव ढलवाणा गुजरां, डाकघर कुठेड़ा, तहसील एवं जिला हमीरपुर के रूप में की है। पुलिस ने उसके खिलाफ रुकने के इशारे की अवहेलना करने और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की दुर्दशा नहीं आलाकमान की इमेज है सरकार की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

हर दिन हास्यास्पद फैसले करवा रहे हैं प्रदेश की सरकार की फजीहत ,  टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष युवाओं पर है विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

सीएसआर और नीति आयोग निधियों के परिणामोन्मुख उपयोग पर जोर स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय समावेशन सूचकांकों की प्रगति का आकलन एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

140 अफीम के पौधे जब्त : अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 1 व्यक्ति गिरफ्तार

एएम नाथ। अर्की :  पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गाँव तनसेटा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का खुलासा किया है। गश्त के दौरान पुलिस को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

राकेश शर्मा।  देहरा/तलवाड़ा : उपमंडल स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!