आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

by

सीएसआर और नीति आयोग निधियों के परिणामोन्मुख उपयोग पर जोर

स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय समावेशन सूचकांकों की प्रगति का आकलन

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी खंड कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्मक सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, बाल विकास, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास से जुड़े मानकों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों का आकलन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कम जन्म वजन वाले शिशुओं की खंडवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा आगामी बैठक के लिए स्वास्थ्य मानकों पर विस्तृत प्रस्तुति तैयार करने को कहा।
मुकेश रेपसवाल ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना और नीति आयोग निधियों के प्रभावी एवं परिणामोन्मुख उपयोग पर विशेष जोर देते हुए पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां के भवन निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने और निर्मित विद्यालय भवनों को विभागीय अधीनता में लेने को कहा।
बैठक में प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। उपायुक्त ने सभी विभागों को विकास कार्यों में तेजी लाने और समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ उठाएं श्रमिक : केवल सिंह पठानिया

मैटी पंचायत के वंडी चौक में श्रमिक पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन* एएम नाथ।  शाहपुर, 4 फरवरी : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मैटी पंचायत के वंडी चौक में हिमाचल प्रदेश भवन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी समेत मंडी जिले के 5 अधिकारी, 1 संस्था : आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे – मुख्यमंत्री 13 अक्तूबर को शिमला में करेंगे सम्मानित

डीसी अरिंदम चौधरी को टीम लीडर के रूप में शानदार कार्य के लिए सम्मानित करेंगे सीएम मंडी, 12 अक्तूबर। आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीसी मंडी समेत जिले के 5 अधिकारी राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने ढल्ली क्षेत्र का दौरा कर चौक के आसपास सड़क को चौड़ा करने की संभावनाओं को तलाशने हेतु निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं विस्तृत जांच की

शिमला 29 जनवरी : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज ढल्ली चौक में सड़क को चौड़ा करने की संभावनाओं के दृष्टिगत क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में विभिन्न पहलुओं विस्तृत जांच की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था पर रखें पैनी नजर – जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र-2025 के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दृष्टि से पैनी नजर रखे ताकि इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!