चंबा-भरमौर रोड पर गैहरा के पास दर्दनाक हादसा: बस पर पत्थर गिरा, एक यात्री की मौत

by

चंबा-भरमौर रोड पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, चार घायल

शिव नुआला से लौट रही बस हादसे का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। चंबा :  चंबा-भरमौर मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा गैहरा के समीप उस समय हुआ, जब पहाड़ी से अचानक बड़े पत्थर गिरकर एक निजी बस से टकरा गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार निजी बस भरमौर क्षेत्र के चौरासी कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘शिव नुआला’ कार्यक्रम से श्रद्धालुओं और यात्रियों को लेकर लौट रही थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे बस जैसे ही गैहरा के पास पहुंची, तभी पहाड़ी से अचानक बड़े पत्थर नीचे आ गिरे। इनमें से एक विशाल पत्थर बस से टकराया, जिससे बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज जारी है और चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए यातायात व्यवस्था को भी बहाल किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लगातार वर्षा और पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चट्टानें ढीली होकर नीचे गिरीं, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासन ने यात्रियों से बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैमरे में कैद हुआ धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार हिम तेंदुआ

एएम नाथ। धर्मशाला 31 जुलाई : उप वन संरक्षक रेजिनाल्ड रॉयस्टन ने जानकारी देते हुए बताया है कि हिमाचल प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। धौलाधार वन्यजीव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ : नीतीश कुमार को चुना गया NDA विधायक दल का नेता

पटना: नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार अब रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिसंबर तक हरोली में बनेगी लाइब्रेरीः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने एसडीएम हरोली विकास शर्मा के साथ किया स्थान का निरीक्षण ऊना, 2 नवंबरः प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हरोली उपमंडल में भी एक लाइब्रेरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को एंटी चिट्टा वॉकाथॉन की सभी तैयारियां पूरी

पुलिस महानिरीक्षक बिमल गुप्ता ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक एएम नाथ। बिलासपुर 24 दिसंबर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की जा...
Translate »
error: Content is protected !!