निर्दलीय मैदान में उतरने का डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने किया एलान : 13 मई को केलंग में समर्थकों के साथ नामांकन भरेंगे

by

एएम नाथ।  मंलाहुल स्पीति :  पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने विद्रोह का बिगुल फूंक लाहुल स्पीति विधानसभा के उपचुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। वह 13 मई को केलंग में समर्थकों के साथ नामांकन भरेंगे।  डॉ. मार्कंडेय के इस एलान से शीत मरुस्थल में अब त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है। मंगलवार को उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पांच बैठकें कर लोगों की नब्ज टटोली। बुधवार को वह उदयपुर में अपने समर्थकों से चर्चा करेंगे। 1998 से 2022 तक वह हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी (हिविकां) और भाजपा के चुनाव चिन्ह पर छह चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार निर्दलीय चुनाव मैदान में नजर आएंगे।

                                  डॉ. मार्कंडेय ने 1998 में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पंडित सुखराम की पार्टी हिविकां से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। यहां प्रदेश में भाजपा हिविकां गठबंधन की सरकार बनने के बाद चुनाव हुआ था। चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी मैदान में थे। वर्तमान में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर ने निर्दलीय अपनी किस्मत आजमाई थी।  डॉ. मार्कंडेय को 34.95, कांग्रेस के रघुवीर सिंह को 30.54, रवि ठाकुर को 30.14 और भाजपा के रामनाथ साहनी को 4.33 प्रतिशत मत मिले थे। भाजपा ने यह सीट हिविकां को छोड़ दी थी। 2002 के चुनाव में कांग्रेस के रघुवीर सिंह ने डॉ. रामलाल मार्कंडेय से 1998 की हार का बदला लिया था। दूसरे चुनाव में डॉ. मार्कंडेय को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी युवराज बौद्ध तीसरे स्थान पर रहे थे।

साल 2007 में डॉ. मार्कंडेय भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के फुंचोक राय को पराजित कर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर जीत प्राप्त कर दूसरी बार विधायक बने थे। 2012 के चुनाव में रवि ठाकुर को कांग्रेस का टिकट मिला। उन्होंने डॉ. मार्कंडेय की पीठ लगाई थी। 2017 के चुनाव में डॉ. मार्कंडेय ने रवि ठाकुर को पराजित किया था। साल 2022 में रवि ठाकुर ने डॉ.मार्कंडेय को पराजित कर पीछे हार का बदला लिया था। डॉ. मार्कंडेय और रवि ठाकुर का इससे पहले चार बार आमना सामना हो चुका है। अब पांचवीं बार मुकाबला होगा। त्रिकोणीय मुकाबले में अब कौन किस पर भारी पड़ेगा। मतदाता इसका निर्णय पहली जून को करेंगे। नजीता चार जून को सामने आएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां वुमन फेडरेशन की कार्यप्रणाली देख प्रभावित हुए डीसी राघव शर्मा

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के कार्यालय तथा बढ़ेडा स्थित मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पुराना होशियारपुर रोड पर सोसाइटी के कार्यालय गए और फेडरनेशन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के भाजपा पर विशवास का सबूत : खन्ना 

मोदी की कल्याणकारी नीतियों के चलते देशवासियों की पहली पसंद है भाजपा होशियारपुर 9 अक्टूबर () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नक्शे से गायब हो जाएगा हिमाचल….सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी ऐसी चेतावनी

एएम नाथ :नई दिल्ली/ शिमला । सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए चेतावनी दी है कि अगर पर्यावरण हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संकट पर ध्यान नहीं दिया गया तो भारत के नक्शे...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट सचखंड हरमिंदर साहिब के निकट : 5 गिरफ्तार, 3 ब्लास्टों का मसला सुलझने का पुलिस का दावा

अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप...
Translate »
error: Content is protected !!