पुलिस गाड़ी में मृतक के साथ गए मामे के लड़के से कर रही पूछताछ …शाहपुर घाटे में गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की हत्या : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही  

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल रात  25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। जबकि दूसरे युवक बच गया। हालांकि पुलिस दूसरे युवक से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी मुताबिक नवीन कुमार उर्फ नवी निवासी कोकोवाल की अड्डा झूंगीयां में रेडीमेड की दुकान पर गांव सीहवां का 20 वर्षीय आर्यन पुत्र अमित काम करता था।  कल नवीन कुमार के साथ स्विफ्ट गाड़ी में आर्यन लुधियाना रेडीमेड कपड़ा खरीदने गया था। कल रात करीब 11.00 वजे समान खरीद कर  दोनों वापिस आ रहे थे। दोनों शाहपुर कोट के बीच पहाड़ी में पहुंचे और तो नवीन ने उल्लटी आने की बात कर गाड़ी रोकी और बाहर निकला तो गढ़शंकर साइड से तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए तो नवीन से से पूछा कि आप पैसे निकालो तो उसने कहाँ गाड़ी में पड़े है। जिस पर तीनों युवक गाड़ी के पास गए और गाड़ी में बैठे आर्यन के सिर व छाती में गोलियां मार कर फरार हो गए। जिससे आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।

जिसके बाद नवीन कुमार ने आपने परिजनों को कॉल की तो उन्हीनों पुलिस को सूचित किया तो मौके पर डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह व एएसआई रछपाल सिंह घटनास्थल पहुँचे और आर्यन का शव कब्जे में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें शुरू कर दी है। उधर पुलिस नवीन से अभी तक पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा था और ना ही आर्यन के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। बतां दे कि नवीन उर्फ़ नवी की बुआ का लड़का है और दोनों में अच्छे सबंध थे।
आर्यन ने 24 जून को अपनी दुकान खोलने के लिए रखी थी पूजा : आर्यन नवीन के पास काम करता था और अब अपनी दुकान खोलने के लिए अड्डा झुंगीयां में किराये पर दूकान ली थी और 24 जून को दूकान खोलने से पहले पूजा रखी थी। अभी दुकान के लिए समान खरीदने जाना था। आर्यन का एक छोटा भाई है। वह अभी पढ़ाई कर रहा है।
लूट का मामला नहीं यह मर्डर लगता  : कल रात वारदात की जगह मौके पर पहुंचें एएसआई रछपाल सिंह ने कहा पहली नजरें मामला लूट का नहीं मर्डर का लगता है। क्योंकि गाड़ी में पर्स भी ऐसे ही पड़ा था और अन्य समान भी ऐसे ही पड़ा था।
एसपी (डी) मुकेश कुमार : अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता कि मामला लूट का है या सीधा मर्डर है। जाँच के बाद खुलासा किया जायेगा।  मृतक के परिजनों के बयान ले लिए है और मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाने लगे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंदर मुखी शर्मा का फीबा अपील कमिशन में फिर से नामांकन : दुनिया में बास्केटबॉल के खेल के संचालन से संबंधित सभी कानूनी मामलों में हाई पावर कानूनी संस्था

चंडीगढ़: भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव चंदर मुखी शर्मा को फीबा अपील कमिशन में एक बार फिर से नामांकित किया गया है, जो एक हाई पावर कानूनी संस्था है और दुनिया में बास्केटबॉल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगार योग्एयता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगार योग्यता एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘राधे गैंग’ के 6 नशा तस्करों को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार : 47 ग्राम हेरोइन बरामद

रोहित भदसाली।  शिमला: शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्कर गिरोह ‘राधे गैंग’ के 6 आरोपियों को  रामपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के 2 आरोपियों को 17 अक्टूबर को करीब 47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)...
article-image
पंजाब

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पूरी होगी जनगणना, जाति से लेकर रोजगार तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का मौका, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगा मुख्य चरण चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनगणना का काम पूरा होगा। केंद्र सरकार द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!