धार्मिक स्थल के पास लड़की को सुंघाया नशीला पदार्थ…..शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

by

लुधियाना  :  लुधियाना में युवती को नशीला पदार्थ सुंघा कर रेप किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती से दोस्ती की थी। जिसके बाद आरोपी युवती शारीरिक संबंध बनाता रहा।

गत दिवस आरोपी ने युवती को एक धार्मिक स्थल के निकट बुलाया जहां उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर कमरे में ले गया।

इस दौरान आरोपी युवक ने युवती के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार की। पीड़िता ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती दीपक से हुई। 25 मई को आरोपी दीपक ने उसे हरगोबिंद नगर के निकट बुलाया। वह चौंक में पहुंची तो मौका देख दीपक ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दीपक उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक कमरे में ले गया।

कुछ देर बाद जब युवती को होश आया तो दीपक ने उससे उसका मोबाइल भी छीन लिया। आरोपी दीपक उसे शादी का झांसा देकर रेप करता रहा है। इस संबधी जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान पर दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का सिवल अस्पताल में मेडीकल करवाया गया है। पुलिस आरोपी दीपक की तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैंक मैनेजरों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव केस लगाने के दिए निर्देश

होशियारपुर :सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से विभिन्न बैंक मैनेजरों के साथ बैठक कर उन्हें 11 सितंबर को लगाई जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव...
article-image
पंजाब

27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की होगी शुरुआत : 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे

अमृतसर : पंजाब में 27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत होगी। बता दें ये योजना के तहत 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे। इस योजना को 6 नवंबर को कैबिनेट से...
article-image
पंजाब

आरोपी के पैर में लगी गोली : असलाह की बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग तो पुलिस ने की थी जबावी कार्रवाई

मानसा :  बुढलाडा में असलाह की बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब कार्रवाई की जिसमें पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। वारदात देर...
article-image
पंजाब

37वां जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब फुटबॉल अकादमी बंगा को हराया 4-2 से

गढ़शंकर- पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 37वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम, बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में किया गया। जिसमे ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल...
Translate »
error: Content is protected !!