वोटर जागरूकता में सक्रिय भूमिका के लिए प्रिंस चौधरी और जसपाल सिंह सम्मानित

by

जिला स्तरीय ‘मेगा वोटर एनरोलमेंट ड्राइव’ में मिला ‘अवार्ड ऑफ ऑनर’, कॉलेज प्रबंधन ने दी बधाई

गढ़शंकर। रायत बाहरा यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम ‘मेगा वोटर एनरोलमेंट ड्राइव’ के दौरान बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के दो विद्यार्थियों प्रिंस कुमार चौधरी और जसपाल सिंह को ‘अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। दोनों विद्यार्थियों को यह सम्मान मतदाता जागरूकता और स्वीप (SVEEP) गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए दिया गया।

सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के साथ स्वीप सहायक नोडल अधिकारी इंजीनियर बलवीर सिंह और तनुज जीड़ भी मौजूद रहे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने प्रिंस चौधरी और जसपाल सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

स्वीप टीम गढ़शंकर-045 ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रमुखों तथा स्वीप नोडल अधिकारियों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को स्वीप की आगामी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि युवा मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जांच टीम ने वीडियो के कुल 1191 फ्रेम की बारीकी से पड़ताल…. सीएम मान ने कहा कि जांचे गए 1191 फ्रेम में से एक भी फ्रेम ऐसा नहीं है जो उनसे मेल खाता हो

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के एक कथित वीडियो को लेकर चल रहे विवाद पर आखिरकार मुख्यमंत्री ने खुद बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो...
article-image
पंजाब

जांच के घेरे में – अकाली-भाजपा सरकार ने 12 साल पहले बनाया था अटारी बॉर्डर पर 31 करोड़ का सीड फार्म

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अटारी बॉर्डर से सटे गांव रानियां में 12 साल पहले शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार की ओर से 31 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया सीड फार्म अब जांच के घेरे...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में बब्बरों की याद में वार्षिक समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 3 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तथा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व तथा बब्बरों...
article-image
पंजाब

13 करोड़ की ठगी मामले में ‘आप’ नेता राकेश सोमन गिरफ्तार

मोहाली में एक बड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राकेश सोमन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपए से...
Translate »
error: Content is protected !!