गढ़शंकर में शिरोमणि अकाली दल ने फूंका चुनावी बिगुल, बस स्टैंड के पास खोला कार्यालय …डॉ. जंग बहादुर सिंह राय ने किया उद्घाटन

by

पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह राठा बोले—चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय
गढ़शंकर, 21 सितंबर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल  ने गढ़शंकर हलके में अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज करते हुए सोमवार को  कार्यालय खोल दिया। गढ़शंकर बस स्टैंड के पास स्थित पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह राठा के कार्यालय का उद्घाटन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य डॉ. जंग बहादुर सिंह राय ने किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान अकाली दल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान डॉ. जंग बहादुर सिंह राय ने कहा कि गढ़शंकर हलके में अकाली दल संगठनात्मक रूप से एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को जनता के सामने रखा जाएगा।

पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह राठा ने डॉ. जंग बहादुर राय का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से वह हलके की जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर के लोगों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर उठाना उनकी जिम्मेदारी है।

कार्यालय खुलने के साथ बढ़ी सियासी हलचल

गढ़शंकर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ऐसे समय हुआ है जब राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। अकाली दल की ओर से कार्यालय शुरू किए जाने को हलके में पार्टी की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजिंदर सिंह शूका , पीएसी सदस्य जगदेव सिंह गढ़ीमानसेवाल , रशपाल सिंह कुकरा, जनरल काउंसिल सदस्य तरलोक सिंह नागपाल, चौधरी अमर चंद, अमरजीत सिंह पुरखोवाल, स्टेट यूथ पदाधिकारी अवतार सिंह परमार, महासचिव डॉ. आतमजीत सिंह, युवा विंग के उपाध्यक्ष अजय खेपड़ सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 PCS और 3 IAS अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 पीसीएस और 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग (आईएएस शाखा) द्वारा जारी आदेशों...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर सत्ता नौशहरा के तीन गुर्गे गिरफ्तार : एक स्प्लेंडर बाइक और 3 पिस्टल बरामद

तरनतारन। जिला पुलिस ने विदेश बैठे गैंग्सटर सतबीर सिंह सत्ता नौशहरा के गिरोह से जुड़े तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक व तीन पिस्टल बरामद की गई हैं।...
article-image
पंजाब , समाचार

सीएम मान ने हरियाणा के साथ जल बंटवारे के विवाद में पंजाब के खिलाफ पक्षपातपूर्ण नजरिये का मुद्दा उठाया

चंडीगढ़, 24 मई  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को हरियाणा के साथ जल बंटवारे के विवाद का मुद्दा उठाया और सीमावर्ती राज्य के खिलाफ भेदभाव की बात कही। उन्होंने दिल्ली में...
article-image
पंजाब

गांवों नवां पिंड – टप्परियां और फतेहपुर में लोगों की सांसद मनीष तिवारी ने सुनी समस्याएं, ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओ से भी की बैठक

बलाचौर, 29 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों नवां पिंड – टप्परियां और फतेहपुर का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!