सरकारी स्कूलों के सर्वांगीण विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कन्या स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत
होशियारपुर, 25 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों के सर्वांगीण विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे स्कूलों के बुनियादी ढांचे की बात हो या शिक्षा की, हर क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार लाए जा रहे हैं। वे आज सरकारी कन्या स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बतौर मुख्य मेहमान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनिय डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी (से) धीरज वशिष्ट व स्कूल की प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने वह दिन दूर नहीं जब शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब, देश का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूल आफ एमीनेंस की शुरुआत हो चुकी है। राज्य सरकार के इस प्रयास से विद्यार्थियों खास तौर पर गरीब और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन स्कूलों से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे और राज्य का नाम रौशन करेंगे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने माता- पिता व अध्यापकों का सम्मान करने व उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रेलवे मंडी स्कूल शिक्षा, खेल व कला के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है, जिसका श्रेय स्कूल के प्रिंसिपल व अध्यापक वर्ग को जाता है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर में सरकारी मैडिकल कालेज बनने जा रहा है, जिसका होशियारपुर के विद्यार्थियों के साथ जिले की आम जनता को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने होशियारपुर में किए गए विकास व होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है और वे समाज के हर क्षेत्र का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के विकास को लेकर हर संभव सहायता देने के लिए कहा। इस मौके पर रघुनंदन शर्मा भृगु शा ी, पार्षद मोनिका कतना, पार्षद मुखी राम, पार्षद प्रदीप बिट्टू, जसप्रीत हुंदल, एडवोकेट अमरजोत सैनी, संजीव अरोड़ा, रजिंदर मोदगिल, रंजीत राणा, प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, सुनील शर्मा, सुनील राणा, रविंदर कुमार के अलावा अन्य गणमान्य व स्कूल का समूह स्टाफ भी था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन बहाली हेतु विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर  :  पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब की तरफ से पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर गढ़शंकर से हलका विधायक जय किशन रौड़ी को मांगपत्र सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश भर में मंत्रियों एवं विधायकों...
पंजाब

15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म : अश्लील वीडियो भी बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

जालंधर :जिम मालिक ने नशा देकर 15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बनाया। उक्त वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव हरजीयाना के दो दर्जन लोगों ने आप मे शामिल हुए

गढ़शंकर – 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरगर्मियां तेज कर दी है और उनके नेता गांवो में लोगों को अपनी पार्टी को समर्थन देने के लिए जनसंपर्क अभियान...
article-image
पंजाब

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने गांव बाहोवाल स्थित संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल का दौरा किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांसद से...
Translate »
error: Content is protected !!