पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ सहित दो युवक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर: जिला पुलिस मुखी नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्व और नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत
एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की देखरेख में थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह के निर्देशों पर सब इंस्पेक्टर परमिंदर कौर चौकी इंचार्ज समुद्रा थाना गढ़शंकर ने पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान दो नौजवानों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर परमिंदर कौर पुलिस पार्टी सहित गांव पनाम में नहर के पुल के पास दुपहर के समय गश्त के दौरान मौजूद थी। तो सामने से मोटरसाइकिल पर सवार आ रहे दो नौजवानों को रुकने का इशारा किया।परंतु मोटरसाइकिल सवार पुलिस पार्टी को देख कर पीछे को वापस जाने लगे। सब इंस्पेक्टर परमिंदर कौर ने पुलिस मुलाजिमों की सहायता से मोटरसाइकिल सवार दोनों नौजवानों को काबू कर लिया। जब उनके के मोटरसाइकिल नंबर पीबी 07-टी-0814 की तलाशी ली गई तो
मोटरसाइकिल की हेड लाइट के गार्ड में से मोमी लिफाफे में रखा 30 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। मोटरसाइकिल चालक की पहचान गुरशरण सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव पौसी थाना माहिलपुर और पीछे बैठे नौजवान की पहचान
जसवीर सिंह पुत्र चनण राम निवासी गांव पौसी थाना माहिलपुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बुजुर्ग महिला की मौत तीन घायल : कार व बस के बीच टक्कर होने से

सैला खुर्द – गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर टूटोमाजारा गांव के पास पनबस व कार की आमने सामने टक्कर होने से कार सवार बुजर्ग महिला की मौत हो गई हो गई जबकि तीन घायल हो...
article-image
पंजाब

14 नवंबर को ग्रीन विलेज वैल्फेयर सुसायिटी बीनेवाल दुारा लगाया जाएगा खूनदान कैंप

गढ़शंकर: ग्रीन विलेज वैल्फेयर सुसायिटी बीनेवाल दुारा जिला रैड क्रास सुसायिटी की अगुआई में शहीद करतार सिंह सराभा को समर्पित दूसरा खून दान कैंप श्री विशवकर्मा मंदिर अड्डा झूगियां में 14 नवंबर को लगाया...
article-image
पंजाब

अमृतपाल के गैंगस्टरों और ISI से संबंध, बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने वायरल हो रही चैट को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!