पुलिस द्वारा स्कूल से चोरी किए सामान सहित 2 गिरफ्तार

by
  • गढ़शंक : जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल पीपीएस के दिशा निर्देशों तथा एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की सुपरवीजन तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पैक्टर इकबाल सिंह सहित एसआई राकेश कुमार की पुलिस पार्टी ने 2 लोगों को स्कूल से चोरी किए सामान सहित गिरफ्तार किया है। गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के सरकारी हाई स्कूल से चोरों ने 28 व 29 दिसम्बर की मध्य रात्रि को कंप्यूटर रूम से प्रिंटर, एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया था। मुख्याध्यापक पलविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। तफतीश दौरान बंगा इलाके में स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया तो गिरोह के सदस्य परमिंदर कुमार उर्फ माडल पुत्र योगेशवर पासवान निवासी बंगा तथा अमनदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी खटकड़ खुर्द से मोरांवाली स्कूल से चोरी हुए प्रिंटर-कम-स्कैनर, 2 एलईडी, 2 सीपीयू तथा वारदात में प्रयोग किया मोटर साइकिल बरामद हुआ। उक्त दोषियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पूछताछ दौरान दोषियों से अन्य चोरियों संबंधी भी खुलासा होने का आशा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1949 में स्थापित ऐतिहासिक ‘लाजपत राय वाटर वर्क्स’ टाहलीवाल जलापूर्ति योजना बनेगी हेरिटेज म्यूजियम …ऐतिहासिक पंप हाउस और विंटेज मशीनरी का होगा पुनर्संरक्षण : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना 19 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र में सन 1949 में स्थापित ऐतिहासिक ‘लाजपत राय वाटर वर्क्स’ टाहलीवाल जलापूर्ति योजना को ‘वाटर सप्लाई हेरिटेज म्यूजियम’ के रूप में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रग सेंसस की आड़ में किया जा रहा निजी पार्टी का राजनीतिक सर्वे : डीटीएफ

ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे के नाम पर शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटियां लगाए जाने के विरोध में डीटीएफ ने किया रोष प्रदर्शन गढ़शंकर, 14 जून : पंजाब सरकार द्वारा ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे के नाम...
article-image
पंजाब , समाचार

6 वर्षीय बच्चे की मौत : 9 घंटे बाद 100 फ़ीट बोरवेल से बाहर निकाला लेकिन अस्प्ताल में उपचार दौरान रितिक मौत: कुत्ते से डरते 6 वर्षीय रितिक बोरवेल में गिरा

गढ़दीवाला – गढ़दीवाला के नजदीक गांव बेरहमपुर में 6 वर्षीय बच्चा रितिक बोरवेल में गिरा। एनआरडीएफ ने रितिक को 9 घंटे बाद बाहर निकाला लेकिम असपताल में इलाज दौरान बच्चे रोतिक की मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!