पुलिस ने आप के 5 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया : आप ने धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

by

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी ने पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर  केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आप नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक लिया। पुलिस द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया।  इस दौरान पुलिस ने आप के 5 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल हो गए।खींचतान के दौरान उनके सिर से पगड़ी भी उतर गई। दूसरी तरफ केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने आप के प्रदर्शन को ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने समय रहते उचित इंतजाम किए होते तो यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने आप नेताओं को मंडियों में जाने की नसीहत दी।

 

May be an image of one or more people, crowd and text कई नेता व समर्थक बीजेपी दफ्तर से मात्र 150 मीटर की दूरी पर स्थित बत्रा सिनेमा के पास सुबह से ही जुट गए थे। इसके बाद उन्होंने एक रोष रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी मंत्रियों और नेताओं ने बारी बारी से रैली को संबोधित किया। उधर पुलिस ने भी सुबह से ही बैरिकेडिंग की हुई थी। जैसे ही आप नेता व समर्थक आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुके।प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ने लगे।

May be an image of 1 person and crowdइसके बाद पुलिस को मजबूरन वाॅटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। लेकिन प्रदर्शनकारी फिर भी आगे बढ़ते गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बिठा थाने भेजना शुरू कर दिया। ​​​​​ प्रदर्शन का नेतृत्व कैबिनेट मंहरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाललीत सिंह भुल्लर, मंत्री तरुणप्रीत सिंह और मंत्री हरजोत बैंस कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी 6 मंत्रियों के साथ कई आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

May be an image of 2 people, crowd and text

 कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि हम केंद्र को चेतावनी देते हैं कि धान की जल्दी लिफ्टिंग की जाए, वरना उन्हें प्रदर्शन तेज करना पड़ेगा। मंत्री लाल चंद भुल्लर ने कहा कि हमें किसानों के लिए अपनी जान भी देनी पड़ेगी तो पीछे नहीं हटेंगे। यहां प्रदर्शन कर रहे हैं।

May be an image of 5 peopleअगर दिल्ली में प्रदर्शन करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसान ही परेशान रहेगा तो हमारे मंत्री बनने का फायदा नहीं । अगर सेंटर पैसे भेजने की बात कर रहा है तो उसने अपना फर्ज निभाया है। कोई पंजाब सरकार पर अहसान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पॉलिसी में साफ है कि नई फसल आने से पहले पुरानी फसल उठाई जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

May be an image of 12 people

सोमवार को आप नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में गवर्नर से मुलाकात की थी। साथ ही मांग की थी कि केंद्र सरकार को धान की लिफ्टिंग में तेजी लाने के बारे में कहा जाए।  इससे पहले धान की लिफ्टिंग को लेकर अब पंजाब बीजेपी भी एक्टिव है। ऐसे में दोनों पार्टियों के नेता किसानों का दिल जीतने में लगे हुए हैं । इस चीज को 13 नवंबर को 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली विंटर कार्निवल में 19 साल के लड़के की हत्या, कांच की बोतल से गला रेता – मनुरंगशाला सील, स्टार नाइट समेत सभी कार्यक्रम रद्द

मनाली  :  मनाली में विंटर कार्निवल के दौरान 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वाले की पहचान मनाली के वशिष्ठ...
article-image
पंजाब

Gram Panchayat Elections-2024-Polling took

Deputy Commissioner and SSP visited different polling booths District Election Officer thanked voters and polling staff for peaceful voting Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 :   Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Hoshiarpur Komal Mittal said that Panchayat elections have...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू की सुरक्षा में चूक – अचानक काफिले में घुसा गया युवक – युवक ने कहा मुख्यमंत्री से पदों को भरने की मांग उठाई

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। अचानक एक युवक सीएम के काफिले में घुस गया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के तहत आन वाले ज्वाली...
article-image
पंजाब

एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह : आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर के माध्यम से घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर किया जाएगा जागरूक   

एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग एक अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मना रहा है। इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर जागरूक...
Translate »
error: Content is protected !!