पुलिस ने बरामद की एक किलो 20 ग्राम चरस : 1 महिला सहित दो गिरफ्तार

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 जनवरी :  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चरस और चिट्टा के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखते हुए एक और बडी सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुये पुलिस थाना ज्वाली के अधीन हरसर बस स्टाप के पास एक किलो 20 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने बीती देर रात गश्त के दौरान इस मामले में पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव हरसर तहसील ज्वाली जिला कांगडा व राखी पत्नी अशोक निवासी हाऊस नम्बर 11, वार्ड नम्बर 1, सपेरा बस्ती, दोराहा लुधियाणा पंजाब को गिरफ्तार किया है। जिस पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना ज्वाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त मामले में आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपी पवन कुमार शातिर व अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर पहले भी पुलिस थाना ज्वाली में एनडीपीएस एक्ट के अधीन 1 मामला व आबकारी अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के रण में उतरेंगे विक्रमादित ? प्रतिभा की जगह पीडब्ल्यूडी मंत्री का नाम आगे भेजा ! कंगना के खिलाफ युवा वोटर्स पर कांग्रेस का फोकस ….

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने से पहले कांग्रेस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को दिल्ली में हुई हिमाचल कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की...
article-image
पंजाब

केमिकल से भरा टैंकर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक को नींद आने से बेकाबू हुआ था टैंकर

गढ़शंकर – रविवार की रात कैमिकल से भरे टैंकर के चालक को नींद की झपकी लगने के कारण उसका टैंकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया जिसके चलते दोनों वाहनक्षतिग्रस्त हो गए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा की अगली चाल क्या यह है…..राज्यसभा चुनाव की आड़ में मिशन लोटस, बहुमत पर संशय

एएम नाथ। शिमला …तो क्या, भाजपा ने राज्यसभा चुनाव की आड़ में ‘मिशन लोटस’ का खेल खेला है। ये सवाल, परिणाम घोषित होने के बाद तेजी से राजनीतिक हलकों में पूछा जा रहा है।...
article-image
पंजाब

ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष भगत को संस्था सवेरा ने किया सम्मानित

ईमानदारी का समर्थन करो बेईमानी अपने आप खत्म हो जाएगी  : डॉक्टर अजय बग्गा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आज के युग में अगर कोई अधिकारी या संस्था ईमानदारी से अपना कार्य करती है तो उन...
Translate »
error: Content is protected !!