पुलिस ने 10 विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा मैगजीन की बरामद : 2 ग्रिफ्तार

by

अमृतसर : पंजाब पुलिस की अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने सरहद पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 10 विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा मैगजीन बरामद की हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे और पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ मिलकर भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहे थे। यह खेप आगे पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने के लिए लाई जा रही थी।

इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में आर्म्स एक्ट और बीएनएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है और जांच जारी है।

पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कायम है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित बनाया जा सके।

इससे पहले गुरुवार को पंजाब के जालंधर में खुफिया टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध वेपन सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। टीम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) और 20 मैगजीन बरामद की गई।

इससे पहले, दो बीकेआई सदस्यों को उनके विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी खरीदने और लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इन्हीं आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में किया गया था। आरोपियों ने विदेशी दलालों के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के आवास पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और गोलीबारी करने में भी भाग लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वड़िंग ने लगा दिए बड़े आरोप : हिमाचल भाजपा विधायक और पंजाब के मंत्री की मिलीभगत से पठानकोट में हो रही माइनिंग

भोया । केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करके रखा दिया है और अब भारत-पाक युद्ध दौरान अमरिका के कहने पर घुटने टेक दिए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्मारक विवाद में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री : अटल जी का संस्कार होना होता तो- यहां पर राजनीति हो रही

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके स्मारक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।  कांग्रेस की मांग ही जहां अंतिम संस्कार हो वहीं पर स्मारक बने। गृह मंत्रालय ने कहा कि...
पंजाब , समाचार

बीबीएमबी कर्मचारियों से मीटिंग ना करने से गुस्साए कर्मचारियों ने सतलुज सदन में बीबीएमबी चेयरमैन का किया घेराव,

चेयरमैन ने पहले मान्यता प्राप्त यूनीयन से मीटिंग करने से किया इंकार,बाद में मसला बड़ता देख की मीटिंग यूनीयन की फैमिली स्पोर्ट फंड की मांग मान ली जाएगी:चेयरमैन नंगल भास्कर संवाददाता: बीबीएमबी की मान्यता...
Translate »
error: Content is protected !!