पुलिस ने 30 जून को पेश होने के लिए नोटिस : श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा परिसर में योगा करने वाली अर्चना मकवाना को पुलिस ने नोटिस भेजा :

by

अमृतसर। योग दिवस पर श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा परिसर में योगा करने वाली फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना  को थाना कोतवाली की पुलिस ने नोटिस भेजकर 30 जून को पेश होने के लिए कहा है।

नोटिस में कहा गया है कि उन्हें वह उक्त तारीख को अमृतसर आकर अपना जवाब दे। वहीं, दूसरी तरफ फैशन डिजाइनर अर्चना ने एसजीपीसी से दर्ज करवाई गई एफआईआर को वापस करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर एसजीपीसी ऐसा नहीं करती है तो वह अपनी लीगल टीम के साथ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

मुझे किसी सेवादार ने नहीं रोका: अर्चना मकवाना

वीरवार को एक वीडियो जारी करके उन्होंने यह बात कही है। जारी की गई वीडियों में उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। जब वह 21 जून को योगा कर रही थी तो वहां पर उसे किसी भी सेवादार ने नहीं रोका।

इतना ही नहीं जिस शख्स ने उनकी तस्वीर खींची वह भी एक सरदार जी थे। वहां भी कई सिख खड़े थे, किसी ने भी उन्हें नहीं रोका। उनकी आस्था को तो कहीं दुख नहीं पहुंचा।

मैंने कुछ गलत नहीं किया: अर्चना मकवाना

उन्होंने कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। उनकी तस्वीर को गलत तरीके से वायरल किया गया है। अर्चना का कहना है कि एसजीपीसी की तरफ से उन पर बेसलैस एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी क्या जरूरत थी। जबकि उसने माफी भी मांग ली थी।

अर्चना का कहना है कि जहां उसने योगा किया, वहां पर कोई भी नियम नहीं लिखे थे। जो लोग वहां रोज आते है, उन्हें नियम पता नहीं है तो गुजरात से पहली बार आई लड़की को कैसे नियमों का पता होगा। वहां किसी ने उसे अगर रोका होता तो वह वहां ऐसा कुछ नहीं करती।

ये है मामला

गौरतलब है कि 21 जून योग दिवस पर अर्चना मकवाना श्री हरमंदिर साहिब में पहुंची थी और इस दौरान उसने जहां श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में योग किया।

उसने ध्यान और शीर्षासन करते हुए की तस्वीरे अपने इंटरनेट अकाउंट पर पोस्ट कर दी। जिसके पश्चात मामला गरमा गया और एसजीपीसी ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए पुलिस अर्चना मकवाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। इसके साथ ही अपने तीन सेवादारों को भी सस्पेंड कर दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का किया दावा

नई दिल्‍ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया है. राज्‍य सरकार का कहना है कि पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार

ED-SIR के मसले पर CM मान का BJP पर हमला…कहा पार्टियां तोड़ने का काम बंद कर देश पर ध्यान दें

पटना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अपने परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारे साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दरबार...
article-image
पंजाब

केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों का सर्वसम्मति से चुनाव : पवन हरचंदपुरी अध्यक्ष तथा प्रोफैसर संधू वरियाणवी महासचिव चुने

गढ़शंकर : 27 सितम्बर केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों द्वारा पंजाबी भवन लुधियाना में हुए डा. तेजवंत मान की अध्यक्षता में सभा का इजलास हुआ। इस मौके पर सर्वश्री संधू वरियाणवी, भूपेन्द्र जगराओं, जोगेन्द्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, 382.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दी गई मंजूरी

एएम नाथ। मंडी, 22 दिसंबर।  जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज सोमवार को जिला परिषद सभागार, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!