तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शहीद किसानों को परिवारों को तीन तीन लाख देने की घोषणा सराहनीय कदम: हरपुरा

by

गढ़शंकर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दुारा किसान आंदोलन के दौरान सात सौ शहीद हुए किसानों के परिवारों को तीन तीन लाख देने की घोषणा देने की घोषणा सराहनीय है। यह शब्द आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि शहीद किसानों के परिवारों को वाईस करोड़ की राशि देने की घोषणा के लिए आल इंडिया जाट महासभा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का अभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राव दुारा किसानों के पक्ष में खड़े होना हमारे लिए सम्मानीय बात है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दुारा एमएसपी को कानूनी गरंटी देने, बिजली संशोधन विधेयक को वापिस लेने सहित तमाम मागों का सर्मथन कर किसान आंदोलन को नई ताकत दी है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव हमेशा किसानों व अन्य दबे कुचले वर्गो के लिए आगे बढ़ काम करते है। जिसके चलते तेलंगाना सहित पूरे देश के लोग में वह लोकप्रिय है। उन्हीनो ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से मांग की है कि किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों के परिवारों को दस दस लाख मुआवजा दे।

इस दौरान पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, युथ विंग के पंजाब के अध्यक्ष कंवर प्रताप सिंह बाजवा, उपाध्यक्ष अनूप चौधरी, मोहाली जिला के अध्यक्ष सुखदेव सिंह कंसाला , पंजाब की महासचिव राशमी चौधरी, जिला तरनतारन के अध्यक्ष मेहर सिंह चुताला, नवांशहर के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह थांदी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित 

गढ़शंकर,  29 अक्तूबर: आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह और स्कूल प्रभारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।...
article-image
पंजाब

आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विश्व स्तरीय मशीनों और उपकरणों से होंगे लैस: स्वास्थ्य मंत्री

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां उच्च स्तरीय क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व...
article-image
पंजाब

युवक 118 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। पुलिस चौकी बीनेवाल के अंतर्गत पड़ते गांव गढ़ी मानसोवल से एक युवक को पुलिस ने 118 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक के निर्देशों पर डीएसपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंक में बिना टेस्ट पानी है नौकरी….तो यहां फटाफट करें आवेदन, ग्रेजुएट के लिए है शानदार मौका

अगर आप बैंक की नौकरी  तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए पंजाब एंड सिंध बैंक  ने अपरेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैl यदि आप बैंकिंग सेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!